फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School was being constructed using bad bricks CDO inspection revealed truth in varanasi

Varanasi: खराब ईंटों से हो रहा था स्कूल का निर्माण, सीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल; पीवीसी पाइप देख भड़के अफसर

Fri, 08 Aug 2025 05:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 08 Aug 2025 05:35 AM IST
सार

सीडीओ ने दोयम दर्जें के ईंटर से बन रहे स्कूल का निरीक्षण किया। लापरवाही देख उन्होंने अपनी नराजगी दिखाई। इससे पहले भी यहां पहले भी निरीक्षण में खराब ईंटों के प्रयोग की शिकायत मिली थी।

विज्ञापन
School was being constructed using bad bricks CDO inspection revealed truth in varanasi
सीडीओ हिमांशु नागपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: जाल्हूपुर में नवीन समेकित विशेष माध्यमिक आवासीय विद्यालय के निर्माण में दोयम दर्जे के ईंटों का प्रयोग हो रहा था। विद्यालय की छत पर बारिश के पानी की निकासी के लिए लगाए गए पीवीसी पाइप को ठीक से नहीं लगाया गया है। 

विज्ञापन


सीडीओ हिमांशु नागपाल के निरीक्षण में ये लापरवाही सामने आई। नाराजगी जताते हुए उन्होंने तुरंत सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण में कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस यूनिट-24 के प्रोजेक्ट मैनेजर और अवर अभियंता मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि भवन निर्माण में मानक 20 मिमी के बजाय 10 मिमी के स्टोन कोटा का प्रयोग किया जा रहा है। पहले भी निरीक्षण में दोयम दर्जे की ईंटों के प्रयोग की शिकायत मिली थी। एक बार फिर निरीक्षण में ऐसा मिलन पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। इस लापरवाही को आपत्तिजनक बताया और परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया कि दोयम दर्जे की ईंटों को तत्काल हटाकर प्रथम श्रेणी की ईंटों का प्रयोग किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीवीसी दरवाजे लगाने, बिजली वायरिंग, फिटिंग कार्यों में ब्रांडेड कंपनियों की सामग्री का उपयोग, खिड़कियों में मच्छर वाली जाली लगाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। मौके पर निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद पाया गया, जबकि परियोजना पूरी होने की तिथि सितंबर 2025 तय की गई है। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए और युद्धस्तर पर काम हो। ताकि समयसीमा में भवन का निर्माण पूरा किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed