Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dhanteras 2026 Goddess Annapurna will be available for darshan for five days starting

धनतेरस 2026: मां अन्नपूर्णा के आज से पांच दिन तक होंगे दर्शन, भक्तों पर 10 लाख सिक्कों का लुटाएंगी खजाना

Fri, 06 Nov 2026 08:25 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Nov 2026 08:25 AM IST
सार

मां अन्नपूर्णा आज से पांच दिन तक भक्तों को दर्शन देंगी। वहीं धनतेरस पर खजाना लुटाएंगी। खजाने में पांच क्विंटल लावा, 10 लाख सिक्के और रजत सिक्के शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
Dhanteras 2026 Goddess Annapurna will be available for darshan for five days starting
महंत शंकर पुरी के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ को भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा धनतेरस से पांच दिनों तक अपने स्वर्णमयी स्वरूप में भक्तों पर कृपा बरसाएंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को 95:30 घंटे दर्शन के सौभाग्य मिलेंगे। धनतेरस के दिन मां अन्नपूर्णा 18:30 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगी और खजाना लुटाएंगी। खजाने में पांच क्विंटल लावा, 10 लाख सिक्के और रजत सिक्के शामिल होंगे। इसके बाद 10 नवंबर तक रोज 19:15 घंटे दर्शन होंगे। 

विज्ञापन


पांच दिनों में कुल 24:30 घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से ही बांसफाटक स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतार लगने लगी। शुक्रवार को भोर में पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए दर्शन शुरू होंगे। 
विज्ञापन


मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस पर सुबह पांच बजे से रात 11:30 बजे तक भक्त माता के दर्शन कर सकेंगे। सात से 10 नवंबर तक प्रतिदिन भोर में चार बजे से रात 11:15 बजे तक माता के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन होंगे। 10 नवंबर को माता का अन्नकूट शृंगार होगा। रात 11:30 बजे महाआरती के बाद वर्षभर के लिए स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाली बांसफाटक गली से प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वामी नारायण और मणि मंदिर में भी पांच दिन दर्शन व खजाना
दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ परिसर के मणि मंदिर में विराजमान मां अन्नपूर्णा का धनतेरस पर पूजन होगा। धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगतीतन पांडेय ने बताया कि मंदिर में सुबह पांच से दोपहर 12 बजे और अपराह्न तीन से रात 10 बजे तक दर्शन होंगे। मच्छोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में धनतेरस पर शाम छह बजे श्रीलक्ष्मी-गणेश का पूजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed