फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school timing change for class eight due to heat in Varanasi

School Timing: वाराणसी में कक्षा 8 तक के स्कूलों का बदला समय, ये है नई टाइमिंग; वहज जान लें

Wed, 10 Apr 2024 08:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 10 Apr 2024 08:17 AM IST
सार

School Timing In Varanasi: वाराणसी में कक्षा आठ तक के स्कूलों का समय बदल गया है। अब 7:30 से 12:30 बजे तक स्कूल चलेंगे। यह व्यवस्था गर्मी के अवकाश शुरू होने तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
school timing change for class eight due to heat in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बढ़ती गर्मी के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 10 अप्रैल से जिले के सभी परिषदीय, सीबीएसई, यूपी बोर्ड, आईसीएसई व मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह व्यवस्था गर्मी के अवकाश शुरू होने तक लागू रहेगी। इससे पूर्व विद्यालयों का संचालन सुबह आठ से दो बजे तक किया जा रहा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि बुधवार से स्कूलों का संचालन 7:30 से होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ प्राइवेट स्कूल पहले से ही सात बजे से चल रहे थे। वे अपना स्कूल खुलने का समय पूर्ववत रख सकते हैं, लेकिन बंद होने का समय दोपहर 12:30 बजे तक ही रहेगा। उसके बाद नहीं। धूप बढ़ जाने से बच्चों को परेशानी होगी। इस संबंध में निजी विद्यालयों से बातचीत भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed