फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   school bus hit student in ballia

बलिया में स्कूली बस ने ले ली छात्र की जान, विरोध में सड़क जाम

Thu, 21 Sep 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 21 Sep 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
school bus hit student in ballia
प्रतीकात्मक चित्र
यूपी के बलिया जिले के एक गांव स्थित प्राइमरी स्कूल से पढ़कर घर लौट रहा कक्षा दो का छात्र एक स्कूली बस की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग गया। आक्रोशित ग्रा‌मीणों ने सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन


घटना भीमपुरा थाना क्षेत्र के अब्बासपुर गांव है।  करीब तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम बेल्थरारोड सुनील लाल श्रीवास्तव ने ड्राइवर व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने, आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। अब्बासपुर निवासी पिंटू राम का छह वर्षीय पुत्र प्रकाश गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा-दो में पढ़ता था। बुधवार दोपहर  एक बजे छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर के लिए निकला। वह अभी चंद कदम दूर ही पहुंचा था कि नगरा की तरफ से तेज गति से आ रही एक स्कूली बस उसे रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल से मात्र पांच सौ मीटर दूर घर वालों  को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, वहां रोना-पीटना मच गया। बस के भागने से नाराज लोगों ने नगरा-भीमपुरा मार्ग को घंटों जाम कर दिया। सूचना पर करीब तीन घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों को को समझाने का प्रयास किया।


लेकिन लोग अपनी मांग पड़ अड़े रहे। एसडीएम ने लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें घटना स्थल के पास तीन ब्रेकर, बस ड्राइवर व प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने के साथ ही मृतक के पिता पिंटू के नाम 10 डिस्मिल जमीन पट्टा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed