फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   School Archery: Aryan shot 72 arrows in the recurve round and scored 699 out of 720.

स्कूली तीरंदाजी : रिकर्व राउंड में आर्यन ने 72 तीर चलाकर 720 में से 699 अंक हासिल किया

Fri, 21 Nov 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
School Archery: Aryan shot 72 arrows in the recurve round and scored 699 out of 720.
लालपुर स्टेडियम में चल रही राष्ट्रीय बालक बालिका स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में टारगेट पर निशा
वाराणसी। बिहार के तीरंदाजों ने बृहस्पतिवार को 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (अंडर-14) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल, बड़ा लालपुर में चल रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिकर्व स्पर्धा के ओवरऑल में बिहार के आर्यन कुमार ने 720 में से 699 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के वंशी ने 698 अंक लेकर रजत पदक और राजस्थान के विवेक कुमार ने 696 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में सीबीएसई की वैदेही ने 696 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। झारखंड की खुशी कुमारी ने 695 अंक लेकर रजत पदक और महाराष्ट्र की ये आर. दत्ता ने 677 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड में बिहार के आयुष कुमार ने 690 अंक अर्जित कर स्वर्ण पदक जीता। झारखंड के विशाल ने 688 अंक लेकर रजत और महाराष्ट्र के रोहन ने 686 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में झारखंड की प्रथम, झारखंड की सुनीता ने रजत और सोयम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र राणा और चीफ रेफरी बलराम सिंह यादव की देखरेख में प्रतियोगिता खेली जा रही है। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शकल की भी मौजूदगी रही। प्रवीण कुमार आईपीएस और विपिन सिंह सुबह सत्र के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि थे। शाम के समारोह में हरेंद्र राय और रेखा पटेल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे अनिल राजभर
सह-आयोजन सचिव डॉ. एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार, 21 नवंबर को शाम तीन बजे समापन समारोह होगा। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान ओवरऑल विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।


जादूगर ने बताया एकाग्रता का रहस्य
स्कूली खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जादूगर ने खिलाड़ियों को एकाग्रता का रहस्य बताया। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए एकाग्रता जरूरी है। इसके बिना सफलता प्राप्त करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि यदि मन ध्यान केंद्रित नहीं करेगा तो सफलता मिलना कठिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed