{"_id":"5c9f04aabdec221435566b93","slug":"school-administration-astray-police-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को गुमराह करने की स्कूल प्रबंधन ने की कोशिश, आरोपी की जगह दूसरे चालक को भेजा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को गुमराह करने की स्कूल प्रबंधन ने की कोशिश, आरोपी की जगह दूसरे चालक को भेजा थाने
Sat, 30 Mar 2019 11:24 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी एक प्रोफेसर की सड़क हादसे में मौत के बाद पुलिस को गुमराह करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस को आरोपी चालक के जगह पर दूसरे चालक को सौंप दिया गया। जिसके बाद चालक के परिजन थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिए।
विज्ञापन
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल की बस ने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर सुधीर सिंह को बुधवार को सुसुवाही में कुचल दिया था। हादसे में सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक भाग निकला और पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
इस बीच स्कूल प्रबंधन द्वारा हादसे से संबंधित चालक की जगह अखरी निवासी दूसरे चालक को पुलिस को सौंपा गया। सूचना पाकर शुक्रवार को लंका थाने पर उसके परिजन हंगामा करने लगे और बताया कि जिस चालक से हादसा हुआ वो नुआंव का रहने वाला है। उसका लाइसेंस सही नहीं था इस वजह से उसे पुलिस को नहीं सौंपा गया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए चालक को छोड़ दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि गुमराह करने के लिए स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। आरोपी चालक की खोजबीन की जा रही है। लाइसेंस चेक किए बगैर चालक को नौकरी पर कैसे रखा गया, इसकी जांच के लिए आरटीओ को पत्र लिखा जा रहा है।