{"_id":"65ec8cc64870dc84620d7cf5","slug":"scam-10-lakh-rupees-by-generating-otp-on-skype-app-in-varanasi-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: मोबाइल ऐप पर OTP जनरेट करवा कर लगाई 10 लाख की चपत, शातिरों ने खुद को बताया था CBI अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: मोबाइल ऐप पर OTP जनरेट करवा कर लगाई 10 लाख की चपत, शातिरों ने खुद को बताया था CBI अधिकारी
सार
Cyber Crime: चंदू कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कहा कि आपके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल का प्रयोग कर भारत से ईरान ड्रग्स भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर जालसाजों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर वाराणसी के कछवा रोड निवासी चंदू कुमार को धमकाकर 10 लाख रुपये ऐंठ लिए। चंदू की तहरीर पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
चंदू कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो मोबाइल नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। कहा कि आपके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल का प्रयोग कर भारत से ईरान ड्रग्स भेजा जा रहा है। यह एक अवैध व्यापार है। इस केस की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली है।
फोन करने वाले ने कहा कि आप को मुंबई आना होगा। इस पर उन्होंने मना कर दिया। फोन करने वाले ने स्काइप एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने पर फोन करने वाले ने ऑनलाइन आने को कहा। फोन करने वाले ने ओटीपी जनरेट कर चंदू कुमार के खाते से 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन कराकर अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया।