फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SBI branch manager enquiry at lucknow in charge of bribe

रिश्वतखोरी में पकड़े गए SBI के बैंक प्रबंधक से लखनऊ में पूछताछ

Wed, 28 Feb 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 28 Feb 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
SBI branch manager enquiry at  lucknow in charge of bribe
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंदौली के साहूपुरी स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लोन देने के एवज में सोमवार को 40 हजार रुपये रिश्वतखोरी में पकड़े गए शाखा प्रबंधक को सीबीआई  पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई।
विज्ञापन


वहां पूछताछ के बाद  गौड़ को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। माना जा रहा है कि पूछताछ में मामले से जुड़े कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। उधर बैंक शाखा में मंगलवार को कामकाज तो सामान्य ढंग से हुआ, लेकिन कर्मचारियों के चेहरे पर खामोशी थी। सीबीआई ने सोमवार को रात दो बजे तक शाखा प्रबंधक से पूछताछ की।
विज्ञापन


एसबीआई की साहूपुरी शाखा में पिछले साल सितंबर में प्रबंधक अजय कुमार गोंड की तैनाती हुई थी।साहूपुरी शाखा के प्रबंधक अजय कुमार गोंड पर खजूर गांव निवासी ईशापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामाश्रय सिंह से दस लाख रुपये के लोन के बदले 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाश्रय सिंह ने इसकी शिकायत पहले बैंक के भ्रष्टाचार प्रकोष्ठ में की। बैंक ने मामला सीबीआई को सौंप दिया। सोमवार को सीबीआई की टीम ने रामाश्रय को 40 हजार रुपये देकर शाखा प्रबंधक के पास भेजा।

रिश्वत लेते प्रबंधक को रंगेहाथों पकड़ लिया गया। सूत्रों की मानें तो सीबीआई शाखा प्रबंधक को पूछताछ के लिए लखनऊ ले गई है। जहां विशेष अदालत में पेश करने के बाद प्रबंधक को जेल भेज दिया गया।


इस बारे में एसबीआई के डीजीएम संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी शाखा प्रबंधक  को निलंबित किया जा चुका है। अब सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर उनके विरुद्ध विभागी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed