फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sawan second Somwar 2025 Kashi Vishwanath Dham devotees will have darshan of Gauri Shankar

Sawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर भक्त करेंगे बाबा विश्वनाथ के गौरी शंकर स्वरूप का दर्शन, रहेगी ये व्यवस्था

Sun, 20 Jul 2025 10:32 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 20 Jul 2025 10:32 AM IST
सार

Varanasi News: सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के गौरी शंकर स्वरूप का दर्शन करेंगे। बाबा के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Sawan second Somwar 2025 Kashi Vishwanath Dham devotees will have darshan of Gauri Shankar
बाबा विश्वनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों को बाबा विश्वनाथ के गौरी शंकर स्वरूप के दर्शन होंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहले सोमवार की तरह ही इंतजाम रहेंगे। श्रद्धालुओं को बाबा विश्वनाथ के झांकी दर्शन मिलेंगे और कतारबद्ध होकर ही धाम में प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन


जलाभिषेक के लिए रविवार की शाम से ही शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। श्रद्धालु दशाश्वमेध घाट पर स्नान करने के बाद जल उठाकर बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होंगे। एंड टू एंड बैरिकेडिंग से श्रद्धालु सीधे धाम क्षेत्र तक पहुंचेंगे। गंगा में बाढ़ के कारण गंगा द्वार से प्रवेश पहले सोमवार से ही बंद चल रहा है। रेड कारपेट पर पुष्प वर्षा से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। 
विज्ञापन


धाम की सीसीटीवी से निगरानी होगी और जिग-जैग बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। बारिश, धूप और गर्मी से बचाव के लिए जर्मन हैंगर, और शेड लगाया गया है। श्रद्धालुओं के लिए धाम में समय-समय पर ग्लूकोज, ओआरएस घोल बांटा जाएगा। पेयजल काउंटर और गुड़ की व्यवस्था भी रहेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम में खोया-पाया केंद्र बनाया गया है, जिसमें बहुभाषी कर्मी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mirzapur News: कांवड़ियों ने बेटे के सामने सीआरपीएफ जवान की लात- घूसों से की पिटाई, सात को किया गया गिरफ्तार

चिकित्सक और एंबुलेंस रहेगी तैनात

श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुल पांच स्थानों पर चिकित्सकों की टीम तैनात है। मंदिर में दो एंबुलेंस रहेगी। इनमें एक एंबुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट की सुविधा होगी, जो किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहेगी।
 
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से सजीव प्रसारण
गर्भगृह के दर्शन पूजन का सजीव प्रसारण किया जायेगा। धाम में एलईडी टीवी लगाई गई है। इसके अलावा घाटों पर रेलवे स्टेशन, गोदौलिया चौराहा समेत छह स्थानों पर एलईडी टीवी के माध्यम से सजीव प्रसारण के जरिये बाबा का दर्शन किया जा सकेगा। यूट्यूब से बाबा की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इससे पूरे विश्व में बाबा के भक्त सावन में अपने आराध्य का दर्शन कर पाएंगे।

10 क्विक रिस्पॉन्स टीम 24 घंटे रहेगी तैनात

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि 10 क्विक रिस्पाॅन्स टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे और आठ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि 20 से अधिक मोटर साइकिल दस्ते सड़कों पर पेट्रोलिंग करेंगे। लगभग 1,500 पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिसकर्मी की ड्यूटी अन्य कई स्थानों पर लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी भ्रमण करते रहेंगे।
 
आंकड़े

  • 10 क्विक रिस्पॉन्स टीम 24 घंटे रहेगी तैनात, 200 सीसीटीवी कैमरे और आठ ड्रोन से होगी निगरानी
  • 20 से अधिक मोटर साइकिल दस्ते करेंगे पेट्रोलिंग, 1500 पुलिसकर्मी राउंड-द-क्लॉक ड्यूटी पर रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed