फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kanwariyas beat up CRPF jawan at Mirzapur railway station seven arrested

Mirzapur News: कांवड़ियों ने बेटे के सामने सीआरपीएफ जवान की लात-घूसों से की पिटाई, सात को किया गया गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 06:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 19 Jul 2025 06:39 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ियों द्वारा एक सीआरपीएफ जवान के साथ मारपीट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिसमें चार नाबालिग बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kanwariyas beat up CRPF jawan at Mirzapur railway station seven arrested
सीआरपीएफ जवान की पिटाई करते कांवड़िये - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुकिंग कार्यालय के पास शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर सीआरपीएफ जवान और कांवड़ियों में विवाद हुआ। विवाद के बाद कांवड़ियों ने लात-घुसों से सीआरपीएफ जवान की पिटाई कर दी। रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने बीच-बवाव किया। मामले में आरपीएफ ने सात कांवड़ियों को गिरफ्तार किया। इसमें चार नाबालिग है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
देहात कोतवाली के खुटहां निवासी सीआरपीएफ जवान गौतम अपने पुत्र और साथी के साथ शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचे। वह ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से जाने वाले थे। उनकी तैनाती मणिपुर में है। सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर सीआरपीएफ जवान का कोई साथी सामान लेने गया। स्टेशन पर काफी संख्या में कांवड़ियां ब्रह्मपुत्र एक्सप्रस से बैजनाथ धाम जाने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन


पुत्र के साथ खड़े सीआरपीएफ जवान का वहां मौजूद कांवड़ियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद होने पर कांवड़ियों ने अचानक सीआरपीएफ जवान पर हमला कर दिया। उनको जमीन पर गिराकर लात-घुसों से पिटाई करने लगे। वायरल वीडियो में सीआरपीएफ जवान का पुत्र पास आकर पिता को उठाता दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: 25 हजार घूस लेते पकड़े गए वीडीए के एई, जेई समेत तीन कर्मचारी, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

सीआरपीएफ जवान उठकर कांवड़ियों के पास पहुंचे। इस पर कावंड़िये फिर से उन पर हमला कर दिए। पिटाई कर जमीन पर गिरा दिया। यह देख रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रविंद्र कुमार ने कर्मचारियों को भेजा। रेलवे कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट करने वाले कांवड़ियां रेलवे स्टेशन से बाहर भाग गए। 

पिटाई करने का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने पर आरपीएफ और जीआरपी ने छानबीन शुरू किया। आरपीएफ ने मारपीट करने वाले सात कांवड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें चार नाबालिग है। सीआरपीएफ जवान तहरीर देकर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से मणिपुर के लिए रवाना हो गए। विवाद का कारण स्पष्ट नहीं है। टिकट लेने और गांजा मांगने को लेकर विवाद होने की चर्चा स्टेशन पर है। 

आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि सीआरपीएफ जवान से कांवड़ियों ने विवाद किया। सात कांवड़ियों को पकड़ा गया। इसमें चार नाबालिग हैं। सभी आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के हैं। बालिग आरोपी सत्यम, अभिषेक साहू निवासी फतहां कोतवाली शहर और अभय तिवारी कजरहवा पोखरा निवासी है। जिनका चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed