{"_id":"6a9912a10d44918cfa04f529","slug":"special-gift-for-lord-shri-laddu-gopal-sent-to-mathura-from-shri-kashi-vishwanath-dham-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी: बाबा विश्वनाथ ने मथुरा भेजा लड्डू गोपाल को उपहार, 15 देशों के 100 से ज्यादा मंदिरों के भेजे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी: बाबा विश्वनाथ ने मथुरा भेजा लड्डू गोपाल को उपहार, 15 देशों के 100 से ज्यादा मंदिरों के भेजे संदेश
Thu, 03 Sep 2026 12:09 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:09 PM IST
सार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्रीलड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री मथुरा भेजी गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के बाद उपहार को मथुरा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
बाबा विश्वनाथ ने मथुरा भेजा लड्डू गोपाल को उपहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जन्माष्टमी पर काशी और मथुरा के आराध्यों के बीच भक्ति की भेंट पहुंची है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से बुधवार को भगवान श्रीलड्डू गोपाल के लिए विशेष उपहार सामग्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा भेजी गई। भेंट सामग्री भेजने से पहले बाबा विश्वनाथ के समक्ष विधि-विधान से पूजन किया गया।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा विश्वनाथ को अर्पित करने के बाद इसे मथुरा के लिए रवाना किया गया। इस परंपरा को और व्यापक बनाते हुए 15 देशों के 100 से ज्यादा देवालयों के शुभकामना संदेश भी भेंट सामग्री के साथ मथुरा भेजे गए हैं। काशी और मथुरा के बीच आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की यह पहल 2024 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पहली बार श्रीकाशी विश्वनाथ धाम से भगवान श्री विश्वेश्वर की ओर से श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विराजमान लड्डू गोपाल के लिए उपहार भेजा गया था। इसके बाद रंगभरी एकादशी पर भी दोनों तीर्थों के बीच भेंट और श्रद्धा संदेशों का आदान-प्रदान हुआ।
विज्ञापन
मंदिर न्यास के अनुसार इसका उद्देश्य केवल उपहार भेजना नहीं बल्कि सनातन परंपरा के प्रमुख तीर्थों के बीच आध्यात्मिक संवाद और सांस्कृतिक समन्वय को मजबूत करना है। इस साल इस पहल को देश की सीमाओं से बाहर तक विस्तार दिया गया।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने अपने संस्थागत ज्ञान साझेदार टेंपल कनेक्ट के सहयोग से विभिन्न देशों के देवालयों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश मंगवाए। अब तक 15 देशों के 100 से ज्यादा देवालयों से शुभकामना संदेश प्राप्त हो चुके हैं।