{"_id":"6a98fdae142f0bc83d0ab7b8","slug":"ganga-16-cm-above-warning-level-varuna-river-water-level-rising-every-hour-in-varanasi-2026-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: गंगा चेतावनी बिंदु से 16 सेमी ऊपर, खतरे के निशान से सिर्फ 88 सेमी नीचे; घरों में घुसा बाढ़ का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: गंगा चेतावनी बिंदु से 16 सेमी ऊपर, खतरे के निशान से सिर्फ 88 सेमी नीचे; घरों में घुसा बाढ़ का पानी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:43 AM IST
सार
वाराणसी में गंगा- वरुणा का हर घंटे पानी बढ़ रहा है। गंगा चेतावनी बिंदु से 16 सेमी ऊपर बह रही। अब पानी खतरे के निशान से सिर्फ 88 सेमी नीचे है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर ने बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक चिंता बढ़ा दी। गंगा शाम चार बजे 70.42 मीटर पर पहुंच गई, जो चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर से 16 सेंटीमीटर ऊपर है। दूसरी ओर, वरुणा के तटवर्ती इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है। हिदायत नगर और तालीमन नगर में कई घरों में पानी घुस गया, जबकि नक्खी घाट और दीनदयालपुर के राहत शिविरों में प्रभावित परिवारों की संख्या बढ़ती गई।
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
शहर में अस्सी से सामनेघाट और डोमरी तक गंगा का पानी आबादी और निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, 12 घंटे में कानपुर बैराज से करीब 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो तीन दिन में पहुंचेगा। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है। अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस मंच के ऊपर करीब पांच फीट पानी भर गया है।
3 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। पुराने अस्सी घाट की तरफ पानी सड़क की ओर बढ़ रहा है। नगवा नाले के आसपास भी पानी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नगवा रामेश्वर मठ के पीछे जाने वाले रास्ते पर पानी बढ़ने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलस्तर इसी तरह बढ़ा तो नगवा सोनकर बस्ती और हरिजन बस्ती के दर्जनभर परिवारों को राहत शिविर में जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री बिहार कॉलोनी की लेन नंबर एक के नीचे तक गंगा का पानी पहुंच गया है। सामनेघाट में अघोर आश्रम के पास निचले हिस्से में पानी है। सामनेघाट तिराहे से पीएसी कैंप जाने वाले मार्ग पर भी पानी ऊपर की ओर बढ़ रहा है। सामनेघाट जज गेस्ट हाउस और नए पक्के घाट के सामने बनी बारादरी पानी में डूब गई।
विज्ञापन
5 of 11
वाराणसी में बाढ़ से दुश्वारियां
- फोटो : अमर उजाला
अस्सी, रविदास और तुलसी घाट पर स्नान पर प्रतिबंध के बाद कई बाहर से आए श्रद्धालु सामनेघाट के नए पक्के घाट पर स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ज्ञान प्रवाह नाला पानी से भरने के बाद चैनल गेट बंद कर कॉलोनियों की ओर आने वाले पानी को मोटर पंप से निकालने की व्यवस्था की गई है। गढ़वाघाट आश्रम के सामने पक्के घाट की मढ़ी भी पानी में डूब गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।