फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saree trader defrauded of lakh; FIR registered against Hyderabad and Bengaluru companies.

Varanasi News: साड़ी व्यापारी से 47 लाख की धोखाधड़ी, हैदराबाद और बंगलूरू की कंपनियों पर प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Saree trader defrauded of lakh; FIR registered against Hyderabad and Bengaluru companies.
वाराणसी। भेलूपुर में साड़ी कारोबारी से 47 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हैदराबाद और बंगलूरु की कंपनियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित व्यापारी अनूप की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राज प्रिंट के प्रोप्राइटर अनूप ने पुलिस को बताया कि मुगद्धा आर्ट स्टूडियो एलएलपी (हैदराबाद) और उसकी सहायक फर्मों में प्रभात टेक्सटाइल प्रा लि विजयवाड़ा, श्री श्रीवात्सा टेक्सटाइल प्रा लि बंगलूरु और श्री शेषाद्री टेक्सटाइल प्रा लि चेन्नई के आरोपियों में शेषा भवानी वंगापल्ली और पति संदीप सांबरी भी हैं, जो हैदराबाद के निवासी हैं। 20 अक्तूबर 2024 को सूरत निवासी एजेंट शिवा कुमार के माध्यम से साड़ी क्रय-विक्रय को लेकर लेन-देन की सहमति बनी थी। माल की आपूर्ति के बाद व्यापारी ने भुगतान की मांग की। आरोपियों ने भुगतान करने में टालमटोल शुरू कर दी। बाद में फोन करने पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एक संगठित गिरोह बनाकर धोखाधड़ी की है। बनारस के अन्य व्यापारियों का भी उक्त फर्मों पर करोड़ों रुपया बकाया है और उनके साथ भी धक्का-मुक्की व गालीगलौज की गई है। भेलूपुर इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उपनिरीक्षक विजय कुमार को मामले की विवेचना सौंपी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article