फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sankatmochan Music Festival People danced to Javed Ali's Kumfaya-Kumfaya song, the campus echoed with thunder

संकटमोचन संगीत समारोह: जावेद अली के 'कुन फाया कुन' गाने पर झूमे लोग, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा परिसर

Sun, 16 Apr 2023 07:08 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 16 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

संकटमोचन संगीत समारोह में बॉलीवुड सिंगर जावेद अली ने देर रात अपनी प्रस्तुति दी। अली मौला..गाते ही तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। परिसर में पहली बार हर-हर महादेव के साथ गाने की फिर मांग हुई। 

विज्ञापन
Sankatmochan Music Festival People danced to Javed Ali's Kumfaya-Kumfaya song, the campus echoed with thunder
संकटमोचन संगीत समारोह: जावेद अली के 'कुंफाया-कुंफाया' गाने पर झूमे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यही हिंदुस्तान की खूबसूरती है। संकटमोचन दरबार में एक ओर हर हर महादेव तो दूसरी ओर से मौला अली और निजामुद्दीन औलिया के तराने...। शनिवार की मध्यरात्रि हनुमान लला के आंगन में एक ओर सूफी नज्म तो बीच बीच में हर हर महादेव का उद्घोष। एआर रहमान की नज्म कुन फाया कुन को जब बाॅलीवुड गायक जावेद अली ने अपने सुरों से सजाया तो बजरंग बली का आंगन रूमानियत से भर गया।

विज्ञापन


संकट मोचन संगीत समारोह के शताब्दी वर्ष की छठवीं निशा में 1:30 बजे बॉलीवुड गायक जावेद अली जब मंच पर पहुंचे, पूरा आंगन श्रोताओं से भर चुका था। उन्होंने राग किरवानी पर सजे गीत से शुरुआत की। उसके बाद लब पर आए, गीत सुहाने, माने न जियरा लाख बहाने... सुनाया तो श्रोताओं की हसरत और जागी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब मौला-मौला मौला मेरे मौला....गुनगुनाया तब जनता झूम उठी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जब कुन फाया कुन...वो जो तुझमें समाया, वो जो मुझमें समाया... गीत पेश किया, तब जनता भी थिरक उठी। इस बीच दर्शकों की तरफ से फरमाइश पर ही उन्होंने कई गीत पेश किए। श्रोताओं ने फिल्मी गानों की फरमाइश की तो जावेद ने कहा वे केवल शास्त्रीय और उपशास्त्रीय ही गाएंगे।
यह भी पढ़ें- Sankatmochan Sangeet Samaroh: मालिनी अवस्थी की दादरा, ठुमरी, होरी की सुमधुर प्रस्तुतियों से गूंजा दरबार


 

Sankatmochan Music Festival People danced to Javed Ali's Kumfaya-Kumfaya song, the campus echoed with thunder
संकट मोचन संगीत समारोह में गायन प्रस्तुत करते जावेद अली - फोटो : अमर उजाला
तीसरी प्रस्तुति के रूप में संकट मोचन के दरबार में मालिनी अवस्थी ने छोटा ख्याल में एक बंदिश लंका जो धाय गये स्वामी को काज करैं... से गायन की शुरुआत की। इसके बाद राग माझ खमाज में ठुमरी जाग पड़ी मैं तो पीया के जगाने से... फिर इसी राग में दादरा तोहे लइ के संवरिया निकल चलबै... और बलम तोरे झगड़े में रैन गई... से गायन को विराम दिया। उन्होंने दादरा, ठुमरी, होरी के साथ कई सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र और तबला पर लंदन निवासी बनारसी संजू सहाय ने प्रभावी संगत की।

 

बाबा के दरबार में आकर हो रही सुखद अनुभूति

Sankatmochan Music Festival People danced to Javed Ali's Kumfaya-Kumfaya song, the campus echoed with thunder
संकटमोचन संगीत समारोह में मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला

संकटमोचन संगीत समारोह के शताब्दी समारोह में प्रस्तुति देने पहुंची मालिनी अवस्थी ने कहा कि बहुत ही सुखद अनुभूति है। हम अपनी आंखों के सामने एक इतिहास बनते देख रहे हैं और इसके सहभागी भी हैं। संकटमोचन के दरबार में होने वाला यह ऐतिहासिक उत्सव है। हम सभी के लिए यह बेहद गर्व की बात है। मालिनी ने कहा कि पहले हम यहां श्रोता बनकर आते थे, बड़े-बड़े कलाकारों को सुनते रहे और फिर कलाकार के रूप में गा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यहां कोई भेद नहीं है। न गाने बजाने वालो में न सुनने वालों में हनुमान जी के दरबार में सब एक हैं। सुनने वाले को देखिए बड़ा से बड़ा छोटा सा छोटा जमीन पर बैठकर सुनता है। जो परंपरा है इस महोत्सव की वह आज भी कायम है।

बड़े बड़े कलाकार यहां आकर अपने आप को धन्य मानते हैं। जो श्रोता हो हनुमान जी तो वहां का मंच प्रणम्य है हम लोगों के लिए। पूरे भारत वर्ष नहीं बल्कि पूरे विश्व में संकटमोचन शताब्दी समारोह जैसा भव्य आयोजन होना चाहिए। सब प्रकार के संगीतकारों की कलाकारों की यहां पर उपस्थिति है। सब बड़े मन से यहां आकर गाते हैं। ये सबसे बड़ी बात है इस मंच की बाकी जगह आप देखेंगे कि शास्त्रीय संगीत हैं या कहीं कहीं नृत्य नहीं होता। यहां पर ऐसा कोई भेद भाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed