{"_id":"5942cfd34f1c1beb2f8b45cb","slug":"sanjivani-will-get-from-amrit-seven-parks-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमृत’ से बनारस के सात पार्कों को मिलेगी संजीवनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमृत’ से बनारस के सात पार्कों को मिलेगी संजीवनी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
varanasi park
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बदहाल हो चुके पार्कों को अमृत योजना से संजीवनी दी जाएगी। नगर निगम ने ऐसे सात पार्क चिह्नित भी कर लिए हैं। इस योजना में इनके सजाने-संवारने पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
शासन स्तर से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। अब स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी (एसएलटीसी) की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। नगर निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों की कॉलोनियों के पुराने पार्कों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
इसमें चंद्रिका नगर कॉलोनी पार्क, रत्नाकर पार्क, अशोक विहार कॉलोनी पार्क पहड़िया, नाटी इमली पार्क, तिलभांडेश्वर पार्क, सुंदरपुर पार्क और संजय नगर कॉलोनी पार्क संवारे जाएंगे। इसमें पार्क तक सड़क के साथ ही अंदर पाथवे, लाइटिंग, बैठने के लिए कुर्सी आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही हरियाली के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। संयुक्त नगर आयुक्त रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि इसका टेंडर हो चुका है। एसएलटीसी से निर्माण की स्वीकृति मिलते ही काम प्रारंभ करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर के अन्य बदहाल पार्कों को भी संवारने के लिए राज्य सरकार को पत्र भेजा जाएगा।