फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sangh samagam in kashi mohan bhagwat address swamsevak

संघ समागम में बोले संघ प्रमुख- भारत जमीन का टुकड़ा नहीं जो छोटा-बड़ा किया जा सके

Mon, 19 Feb 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Feb 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
sangh samagam in kashi mohan bhagwat address swamsevak
सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संघ समागम - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत ने पड़ोसी देशों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि भारत सिर्फ जमीन का टुकड़ा भर नहीं है। इसे छोटा-बड़ा नहीं किया जा सकता है। भारत ने किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया है। दूसरे देशों ने हम पर हमला किया है।
विज्ञापन


हम हमेशा दूसरों को देते रहे हैं लेकिन इसे हमारी कमजोरी न समझा जाए। आर्थिक, सामरिक और नैतिक दृष्टि से भारत सिरमौर रहा है। यहां के लोग जहां भी गए सभ्यता और संस्कृति का विस्तार किया। भारत ने आयुर्वेद, गणित और विज्ञान दिया है। 
विज्ञापन


  काशी प्रवास के चौथे दिन संघ प्रमुख रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित संघ समागम को संबोधित कर रहे थे। संघ प्रमुख ने गांवों तक शाखाओं का विस्तार करने की भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, संख्या के साथ साथ समाजा निर्माण के ध्येय की पूर्ति होनी चाहिए।  संघ प्रमुख ने भारत की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं से योगदान देने का आह्वान किया। भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए संघ प्रमुख ने कहा कि चीन से हमारी नोंकझोंक जब-तब चलती रहती है। ऐसे वातावरण के बावजूद हमारे एक साथी चीन के शितो मंदिर गए।

वहां एक बुजुर्ग महिला दर्शन कर रही थीं। दर्शन के बाद वह पीछे खड़े साथी के पास गईं और पूछा कि तुम भारतीय हो। साथी ने हां में जवाब दिया। इसके बाद उसे महिला ने साथी के चरण स्पर्श किए। इससे पता चलता है कि भारत के प्रति विदेश में कितना आदर है।  

एक और उदाहरण दिया। दुबई में व्यापारियों की बैठक हो रही थी। वहां एक मंत्री को व्यापारियों ने रात में बुलाया और कहा कि बाकी देशों से हम करार करेंगे तो दांव-पेच होगा। भारत से करार करेंगे तो निश्चिंत हो जाएंगे। कम टेंडर भरने का आग्रह किया।  

 पूर्वी उत्तर प्रदेश के संघ समागम में काशी महानगर के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। ध्वज प्रणाम के साथ प्रार्थना हुई। एकल गीत एक बार करवट तो बदले...के अलावा स्वयंसेवकों ने दंड का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व बड़ा लालपुर के दीनदयाल हस्तकला संकुल में दो सत्रों में हुई बैठक में संगठनात्मक चर्चा हुई। 

भारत में सबसे ज्यादा महापुरुष हुए

sangh samagam in kashi mohan bhagwat address swamsevak
संघ समागम की समाप्ति के बाद बाहर निकलते गणवेषधारी - फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख ने कहा कि बीते दो सौ साल से जितने महापुरुष भारत में हुए, उतने पूरे विश्व में नहीं हुए। वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन ने महात्मा गांधी की जीवन शैली से प्रभावित होकर कहा था कि आने वाले सालों में लोग यह विश्वास नहीं करेंगे कि ऐसा भी कोई महापुरुष था। कहा, ऐसे विचार तत्व, नीतियां और नारे तब भी थे, आज भी हैं। 

यहूदियों ने पूर्वजों की जमीन नहीं छोड़ी 
संघ प्रमुख ने कहा कि अपनी भूमि के लिए यहूदियों और इस्राइल में संघर्ष हुआ। अमेरिका को लगा मांग पूरी होनी चाहिए। अरब के नेताओं को बुलाया गया। अफ्रीका में 20 गुना अधिक भूमि देने की बात कही गई लेकिन यहूदियों ने मना कर दिया। कहा कि भूमि दान नहीं चाहिए। जहां हमारे पूर्वज रहे हैं, हमें वही जमीन चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed