{"_id":"594ab6bd4f1c1ba72f8b4649","slug":"sampurnanand-sanskrit-universityadmission-through-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विश्वविद्यालयः मेरिट से नहीं अब प्रवेश परीक्षा से शास्त्री-आचार्य में दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विश्वविद्यालयः मेरिट से नहीं अब प्रवेश परीक्षा से शास्त्री-आचार्य में दाखिला
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में इस सत्र में शास्त्री-आचार्य में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कराया जाएगा। 24 जुलाई को शास्त्री और 25 जुलाई को आचार्य प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
इसके पहले एक जुलाई तक संबंधित अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर उसकी हार्डकापी तीन जुलाई तक विश्वविद्यालय में जमा कर सकते हैं। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. रामपूजन पांडेय ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी दी।
छात्र कल्याण संकाय कार्यालय में प्रो. पांडेय ने बताया कि 2010 के बाद से यहां प्रवेश मेरिट के आधार पर कराया जा रहा था लेकिन इस बार व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
इसके पीछे बेहतर छात्र-छात्राओं का चयन करना और शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखना ही मुख्य उद्देश्य है। प्रवेश परीक्षा के लिए 20 जुलाई से प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। बताया कि शास्त्री में 31 जुलाई से आठ अगस्त और आचार्य में चार से सात अगस्त तक काउंसलिंग होगी।