फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samples taken of assault accused and victim child DNA test will identify accused father

दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता के बच्चे का लिया गया सैंपल, डीएनए टेस्ट से होगी आरोपी पिता की पहचान

Tue, 22 Dec 2020 05:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 22 Dec 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Samples taken of assault accused and victim child DNA test will identify accused father
DNA TEST

वाराणसी में मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी सुजीत पटेल और पीड़िता के नवजात शिशु का एससी-एसटी न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष सोमवार को डीएनए टेस्ट के लिए नमूना लिया गया। मिर्जामुराद थाने की पुलिस द्वारा आरोपी और दो माह के शिशु को कोर्ट में लाया गया। मजिस्ट्रेट के सामने दो डॉक्टरों की टीम ने डीएनए टेस्ट के लिए नमूना लेने संबंधी प्रक्रिया पूरी कर उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मिर्जामुराद के एक गांव में बीते फरवरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने सुजीत पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़िता ने दो माह पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता के परिवार वालों ने गिरफ्तार आरोपी को उसका पिता बताया। आरोपी युवक ने इससे इनकार कर अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए एक अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट की शरण में जाकर डीएनए टेस्ट की मांग की थी।
विज्ञापन



एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने का आरोपी गिरफ्तार
बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठगने वाले तीन लोगों के खिलाफ फूलपुर थाने की पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज किया था। उसी मुकदमे में आरोपी एक ठग को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर बीते दिनों नौकरी का पत्र लेकर पहुंचे बेरोजगारों को सीआईएसएफ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसके बाद फूलपुर थाने की पुलिस ने जांच कर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। प्रकरण में वांछित जंसा थाना अंतर्गत तेंदुई जंसा निवासी अश्वनी कुमार, लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र की यूपीएएल कालोनी निवासी अरविंद सिंह और रोही मिश्र की पुलिस तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली ने बताया कि बाबतपुर चौकी प्रभारी अरविंद यादव ने सगुनहा तिराहे से अरविंद सिंह उर्फ मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed