{"_id":"66287f0c9e37386f220275e5","slug":"sampat-kumaracharyaji-said-hanuman-devotee-of-shri-ram-fulfills-his-wishes-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सम्पतकुमाराचार्यजी बोले- मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं प्रभु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सम्पतकुमाराचार्यजी बोले- मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं प्रभु
Wed, 24 Apr 2024 09:10 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:10 AM IST
सार
Varanasi News: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रीवैष्णव मठ के पीठासीन श्रीमज्जगद्गुरु सम्पतकुमाराचार्यजी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा पढ़कर हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामनेघाट के मदरवां स्थित श्रीवैष्णव घाट पर मंगलवार को हनुमान जयंती का आयोजन हुआ। घाट पर स्थित हनुमान मंदिर सैकड़ों भक्तों का जमावड़ा रहा। इस दौरान पूजन-कीर्तन के साथ देर शाम हनुमानजी की भव्य आरती का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन
इसके पूर्व श्रीवैष्णव मठ के पीठासीन श्रीमज्जगद्गुरु सम्पतकुमाराचार्यजी के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मठ से निकली कलश यात्रा का समापन श्रीवैष्णव घाट स्थित हनुमानजी की मंदिर पर हुआ। इसके बाद भक्तों ने हनुमान चालीसा पढ़कर हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामीश्री ने कहा कि आज के दिन बजरंग बली की विशेष कृपा मिलती है। प्रतिदिन रामभक्त हनुमान की पूजा और चालीसा का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महिलाओं ने राम और हनुमान भक्ति के गीत भी गाए। तत्पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया।