फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party vandna yadav statement sisters and daughters are not safe in BJP government in varanasi

वाराणसी: सपा नेत्री ने साधा निशाना, बोलीं- भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं, महंगाई चरम पर

Thu, 23 Sep 2021 08:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 23 Sep 2021 08:28 PM IST
सार

वाराणसी के पराड़कर भवन में आयोजित सम्मेलन में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
samajwadi party vandna yadav statement sisters and daughters are not safe in BJP government in varanasi
सपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करतीं सपा नेता शालिनी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी महिला सभा की ओर से गुरुवार को वाराणसी के पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में महिला जागरूकता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वंदना यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, महिलाओं को आज भी अपनी बातों को रखने का अधिकार नहीं दिया गया है, महंगाई चरम पर है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार पूर्ण रूप से महिला विरोधी है। पूर्व सांसद प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि हमारे मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं को प्रसव के लिए एंबुलेंस, कन्या विद्याधन, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप आदि जैसी योजनाएं चलाईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी: राज्यसभा सांसद का दावा, 350 सीट जीत कर फिर बनेगी भाजपा की सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महानगर अध्यक्ष पूजा यादव, महानगर उपाध्यक्ष पूजा सिंह ने भी अपने विचार रखें। अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेखा पाल ने की। सम्मेलन में सुजाता यादव, इवोन रेनू, पुत्तुल यादव, मीनाक्षी यादव, कमर जहां, नजमी सुल्तान, शशि यादव, मीरा सेठ, जानकी यादव, पार्वती कन्नौजिया, कंचन चौधरी, किशन दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed