{"_id":"614c90ef8ebc3efd5a76ded6","slug":"rajya-sabha-mp-neeraj-shekhar-claims-bjp-government-will-be-formed-again-after-winning-350-seats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राज्यसभा सांसद का दावा, 350 सीट जीत कर फिर बनेगी भाजपा की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राज्यसभा सांसद का दावा, 350 सीट जीत कर फिर बनेगी भाजपा की सरकार
Thu, 23 Sep 2021 08:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 23 Sep 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
अतरौलिया में प्रेसवार्ता को संबोधित करते सांसद नीरज शेखर।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह ने दावा किया कि 350 सीट जीत कर उत्तर प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी। नीरज शेखर गुरुवार को आजमगढ़ जिले के अतरौलिया डाक बंगला परिसर में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो विकास का पहिया घुमाया है, वह अद्भुत है। प्रदेश में चार साल के दौरान न तो एक भी दंगा हुआ और न ही प्रदेश का माहौल खराब हुआ। देश के औद्योगिक घराने प्रदेश में पूंजी निवेश को तैयार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय कानून का राज है। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा है, जिसे लेकर वह मैदान में उतरें। किसान आंदोलन पर कहा कि पश्चिमी यूपी के किसान पहले भी भाजपा के साथ थे और आज भी हैं। किसानों को भड़काने के लिए राजनीतिक दल कुछ संस्थाओं के माध्यम से काम कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। प्रदेश सरकार ने अब तक का सबसे ज्यादा गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया है।
विज्ञापन