फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party objected to the voter list of the civic body in varana SP workers met the officials

नगर निकाय की मतदाता सूची पर सपा ने जताई आपत्ति: अधिकारियों से सपा कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात, जताया विरोध

Wed, 19 Oct 2022 11:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 19 Oct 2022 11:41 AM IST
सार

Varanasi nagar nikay chunav: निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने नगर आयुक्त से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व मृत मतदाताओं का नाम काटने में लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन
samajwadi party objected to the voter list of the civic body in varana SP workers met the officials
अधिकारियों से मिले सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार दोपहर कचहरी जाकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह और नगर निगम में नगर आयुक्त प्रणय सिंह से मुलाकात की। यहां सपा नेताओं ने अधिकारियों से आगामी नगर निकाय चुनाव के मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और रैपिड सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने नगर आयुक्त से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व मृत मतदाताओं का नाम काटने में लापरवाही बरती जा रही है। इसके बाद कचहरी पहुंचे सपा प्रतिनिधि मंडल उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि वार्डों के रैपिड सर्वे में सर्वेयर प्रत्येक वार्ड के मतदाताओं तक नहीं पहुंच रहे हैं, जिस कारण पिछड़ों की जनगणना मानक के अनुरूप अनुरूप नहीं हो पा रही है। प्रतिनिधिमंडल में आनंद मौर्या, किशन दीक्षित, विजय जायसवाल, गोपाल यादव, राजेश पासी आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed