फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party leader Harish Mishra sent to jail in varanasi Police increased section

सपा नेता हरीश मिश्रा को जेल: पुलिस ने बढ़ाई धारा, मां करणी के दो उपासकों की भी मेडिकल

Mon, 14 Apr 2025 06:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 14 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

सपा नेता हरीश मिश्रा को पुलिस ने अदालत में पेश किया। इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया। वहीं, अन्य आरोपियों का भी मेडिकल मुआयना करवाया गया है।

विज्ञापन
samajwadi party leader Harish Mishra sent to jail in varanasi Police increased section
सपा नेता हरीश मिश्रा को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सपा नेता हरीश मिश्रा उर्फ बनारस वाले मिश्राजी को सोमवार को सिगरा थाने की पुलिस ने मंडलीय अस्पताल से ले जाकर अदालत में पेश किया। मां करणी के दो उपासकों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हरीश मिश्रा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई गई है। अदालत ने हरीश मिश्रा को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया।

काशी विद्यापीठ रोड पर शनिवार की दोपहर सपा नेता हरीश मिश्रा व उनके समर्थकों और खुद को मां करणी का उपासक बताने वालों के बीच मारपीट हुई थी। काशी विद्यापीठ निवासी हरीश मिश्रा ने चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर लगाया था। इसके साथ ही हरीश और उनके समर्थकों ने मौके से पांडेयपुर निवासी अविनाश मिश्रा और चितईपुर के स्वास्तिक उपाध्याय को पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।

विज्ञापन


सिगरा थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद तीनों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को डॉक्टर ने हरीश मिश्रा और स्वास्तिक उपाध्याय को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद सिगरा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र और उनकी टीम के काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी विकल शांडिल्य ने हरीश मिश्रा को अदालत में पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed