फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party declare Sadhna Gupta as a Mayor candidate in Varanasi

निकाय चुनावः वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने भी खोले पत्ते, साधना गुप्ता को बनाया मेयर प्रत्याशी

Tue, 07 Nov 2017 02:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 07 Nov 2017 02:10 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party declare Sadhna Gupta as a Mayor candidate in Varanasi
साधना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार दिनों से चल रही कवायद के बाद सपा ने सोमवार की दोपहर मेयर के उम्मीदवार की घोषणा कर दी। पार्टी ने प्रदेश सचिव एवं व्यापारी नेता संजय गुप्ता की पत्नी साधना गुप्ता को टिकट दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सोमवार को संजय और साधना के साथ मीटिंग के बाद उन्हें सिंबल देकर लखनऊ से वाराणसी रवाना किया। टिकट के लिए दंपती बीते कई दिनों से लखनऊ में जमे थे। संजय गुप्ता रियल एस्टेट के कारोबारी हैं।
विज्ञापन


मेयर के लिए वाराणसी से 12 लोगों ने दावेदारी की थी। इसमें साधना गुप्ता का नाम भी शामिल था। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ पूर्व में कई बार मीटिंग की लेकिन नाम तय नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में मजबूती से चुनाव लड़ना चाहती थी। उसे ऐसा प्रत्याशी चाहिए था जो जातिगत समीकरण के आधार पर दमदारी से लड़े और वह आर्थिक रूप से भी मजबूत हो।

भाजपा की ओर से मृदुला जायसवाल को प्रत्याशी बनाने के बाद लगा कि सपा बनिया वर्ग से किसी को प्रत्याशी नहीं बनाएगी। गीता मौर्या के नाम भी चर्चा हुई लेकिन आखिरकार साधना गुप्ता का पलड़ा भारी साबित हुआ और उन्हें मेयर का उम्मीदवार बनाया गया।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के करीबी माने जाते हैं। उन्हें इसका पूरा फायदा मिला। साधना गुप्ता इंटरमीडिएट पास हैं। स्व. भैयालाल जायसवाल की बेटी साधना का जन्म 9 अक्तूबर 1967 को हुआ था। वह परिवार के साथ सिगरा के मौलवीबाग में रहती हैं।


वह 2008 से सपा की सदस्य हैं। वह इनरव्हील क्लब उदया की वाइस प्रेसीडेंट और विकल्प सामाजिक संस्था की चेयरपरसन हैं। वह जायसवाल महिला सभा की संरक्षक भी हैं। वह पूर्व में कभी पार्षद का चुनाव नहीं लड़ी हैं। उनके पति भी कभी पार्षद नहीं रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed