फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salivary gland surgery to be performed at IMS-BHU using the sialo-endoscopy technique

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में लार की ग्रंथि की सियालो इंडोस्कोपी विधि से होगी सर्जरी

Mon, 29 Jun 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Salivary gland surgery to be performed at IMS-BHU using the sialo-endoscopy technique
आईएमएस के सभागार में पोस्टर का विमोचन करते नाक कान गला विभाग के डॉक्टर। स्वयं
आईएमएस बीएचयू के ईएनटी डिपार्टमेंट (नाक, कान, गला विभाग) में अब लार की ग्रंथि की नई तकनीक (सियालो इंडोस्कोपी विधि) से सर्जरी की सुविधा जल्द शुरू होगी। पहले लार की ग्रंथि की सर्जरी में पूरी ग्रंथि निकालनी पड़ती थी, वहीं इस विधि में पूरी ग्रंथि निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केएन उडुप्पा सभागार में एसोसिएशन ऑफ ओटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (एओआई) के क्षेत्रीय सम्मेलन मिड एओआईकॉन में सियालो इंडोस्कोपी विधि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने कैडेवरिक डिमॉन्स्ट्रेशन (देहदान में चिकित्सा परीक्षण के लिए मिली डेडबॉडी पर सर्जरी का परीक्षण) के माध्यम से प्रतिभागियों को जटिल शल्य प्रक्रियाओं, आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। बीएचयू ईएनटी डिपार्टमेंट के प्रो. विश्वंभर सिंह के निर्देशन में राइनोलॉजी, ओटोलॉजी, न्यूरोटोलॉजी, स्कल बेस सर्जरी, कॉक्लियर इम्प्लांटेशन, एयरवे रिकंस्ट्रक्शन, लैरिंगोलॉजी, हेड एंड नेक ऑन्कोलॉजी सहित अन्य विकारों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल से इलाज की विधियों पर विशेषज्ञों ने चर्चा की। इसके लिए प्रोजेक्टर पर अलग-अलग मॉडल के माध्यम से यह बताया गया कि किस तरह एआई सर्जरी की प्रक्रिया में मददगार साबित होगा। रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण, वीएनजी एवं पोस्ट्यूरोग्राफी कार्यशाला, स्ट्रोबोस्कोपी प्रशिक्षण, सियालेंडोस्कोपी कार्यशाला इस आयोजन में आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान आगामी दिनों में होने वाले 15वें काॅन्फ्रेंस का पोस्टर भी जारी किया गया। सम्मेलन में ईएनटी के क्षेत्र में शिक्षा, नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, सह-अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवा एस ने सम्मेलन में आए सभी चिकित्सकों, प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed