Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saints said in Sanskaari Sansad that those who insulting Ram and Krishna street urchins in varanasi

संस्कृति संसद: दुनिया में बढ़ रहे सनातन से दूसरे धर्मों को दिक्कत, तोड़ने का कर रहे षड़यंत्र; संतों ने कही बात

Thu, 05 Nov 2026 01:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 05 Nov 2026 01:43 PM IST
सार

संस्कृति संसद में संतों ने कहा कि जो राम और कृष्ण पर अपमान कर रहे वे
सड़कछाप हैं। हम राम और कृष्ण के नाम पर दुनिया में घुमते हैं। इसलिए तुलसीदास को प्रमाण मानते हैं।

विज्ञापन
Saints said in Sanskaari Sansad that those who insulting Ram and Krishna street urchins in varanasi
संस्कृति संसद में शामिल संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संस्कृति संसद में संतों ने सनातन के ग्रंथों, धर्म के संरक्षण और दुनिया में इसके विस्तार विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में सनातन के बढ़ते प्रभाव से अन्य धर्मों को दिक्कत हो रही है। इसलिए वह इसके खिलाफ तरह-तरह के षड़यंत्र कर रहे हैं। ऐसे में संत समाज की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन


कैवल्य अध्यक्ष एवं अनंत श्रीविभूषित निर्वाण पीठाधीश्वर पूज्य स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ने कहा कि भारत विश्व गुरु के साथ इंद्र गुरु भी था। जो राम, कृष्ण का अपमान करते हैं वह सड़क छाप होंगे। हम राम और कृष्ण के नाम पर दुनिया में घुमते हैं। इसलिए तुलसीदास को प्रमाण मानते हैं।
विज्ञापन


धर्मग्रंथों के मूल स्वरूप को समझने की जरूरत है और बिना प्रमाण के मनगढ़ंत बातें प्रस्तुत करने से बचना चाहिए। कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए शास्त्रों के आधार पर संवाद जरूरी है। अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष कैवल्य अवचिल देवाचार्य ने कहा कि दुनिया में सनातनी बढ़ रहे हैं। उनको सनातन अच्छा लग रहा है। मगर, अन्य धर्मों को इससे दिक्कत हो रही है। इसलिए इसको तोड़ने के लिए युवाओं के विचारों पर प्रहार कर रहे हैं। उनको वैचारिक रूप से गुलाम बना रहे हैं। कहा कि युवा पीढ़ी को कैसे अपनी परंपरा से जोड़ें ये सोचना होगा। उनसे संवाद बढ़ाएं। क्योंकि बिना परंपरा और संस्कृति के जीवन अनियंत्रित हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी नरेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हमें ग्रंथों को समझने और उनकी गलत व्याख्याओं से बचने की आवश्यकता है। इसके मूल को समझना होगा। पश्चिमी दबाव और षड्यंत्र में आकर मूल ग्रंथों में बदलाव नहीं करना चाहिए। सनातन गुरुकुलों को सरकारी अनुदान मिलना चाहिए। इसके लिए बजट और कोष भी बनना चाहिए। संस्कृति को जानने के लिए पढ़ना होगा, तभी संस्कृति जीवित रहेगी। मठ-मंदिरों का नियंत्रण सरकार से मुक्त कर समाज के हाथों में सौंपना चाहिए।

अनंत श्रीविभूषित पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामकमलाचार्य जी महाराज ने कहा कि शास्त्रों में सुधार करना विद्वानों का कार्य है। जो राष्ट्रीय और सनातन हित में अच्छा है, वही सत्य है। वेद-पुराण सही हैं। हमें केवल मनगढ़ंत वक्तव्यों से बचना होगा। 

गोवा के पूज्य संत पद्मश्री सद्गुरु ब्रह्मेशानंदाचार्य महाराज ने कहा कि भारत ऋषियों, संतों, गुरुओं और माता-पिता की भूमि है। जब ये संस्थाएं मजबूत और पवित्र बनी रहेंगी, तभी भारत सुरक्षित रहेगा। उन्होंने गोवा को दक्षिण काशी के रूप में मान्यता देने की मांग की।गुजरात के विधायक हार्दिक पटेल ने कहा कि विदेशी ताकतें भारतीय युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं।

युवाओं को धर्म, राष्ट्र और अपनी सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दों पर भ्रमित कर रही है। आंदोलन के नाम पर नौजवानों को गलत रास्ते पर ले जा रहे हैं। नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में बनी परिस्थितियों की तरह ही भारत में भी स्थिति पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। युवाओं को पहले अपने राष्ट्रीय भावना के साथ कोई कार्य करना चाहिए। पश्चिम बंगाल बरासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि देश को चुनौतियों के बीच मजबूती से आगे बढ़ना चाहिए। विदेशी ताकतों के प्रभाव से सावधान रहते हुए देश की एकता बनाए रखनी चाहिए।

श्रीलिंगायत वीरशैय संप्रदाय के ज्ञानसिंहासन पीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. चंद्रशेखर शिवाचार्य महास्वामी ने कहा कि हिंदू समाज के करोड़ों लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत है। संतों और धार्मिक नेताओं को इस दिशा में सामूहिक रूप से प्रयास करना चाहिए। 

अखंड भारत केवल सीमाओं का नक्शा नहीं, बल्कि भावनाओं, विचारों और मूल्यों की अखंड धारा है। महर्षि वैदिक शिक्षा संस्थान के ब्रह्मचारी गिरीश ने कहा कि समाज में बदलाव टकराव से नहीं, बल्कि ज्ञान, अभ्यास और चेतना से आना चाहिए। 

स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने कहा कि दूसरे धर्मों का आचार-व्यवहार हमारे धर्म में समाता जा रहा है और इसी से वे अपने धर्म का विस्तार करने में लगे हैं। इसे रोकना होगा। संत समिति के गुजरात के अध्यक्ष दिलीप देवाचार्य महाराज ने कहा कि समाज में संतों की घटती संख्या चिंता का विषय है।

भारतीय समाज में तेजी से बढ़ते पश्चिमीकरण से पारंपरिक संस्कृति और मूल्यों में बदलाव आ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो भविष्य में अखाड़ों और मंदिरों के लिए संत नहीं मिल सकेंगे। अखिल भारतीय संत समिति एवं गंगा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जीतेंद्रानंद सरस्वती ने विलियम जोन्स का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन के दौरान भारतीय शास्त्रों और उनकी व्याख्याओं में बदलाव किए गए।

हिंदू धर्मग्रंथों में मिलावट की गई और फर्जी शास्त्र भी प्रस्तुत किए गए। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन पांडुलिपियां चीन, जापान और इंग्लैंड सहित कई देशों में मौजूद हैं। इन्हें वापस लाकर भारतीय ज्ञान परंपरा की मूल विरासत को संरक्षित करना जरूरी है।

श्रीकाशी विद्वत परिषद् के महामंत्री प्रो. राम नारायण द्विवेदी ने कहा कि हिंदू धर्म और उसकी परंपराओं को लेकर समाज में कई तरह के भ्रम फैलाए गए हैं। हिंदू धर्म में ऊंच-नीच जैसी कोई अवधारणा नहीं है। प्रोफेसर रविंद्र कुमार पाठक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का किसी विषय का विशेषज्ञ होना जरूरी नहीं है, लेकिन उसमें सवाल पूछने और विषय को समझने की क्षमता जरूर होनी चाहिए। 

श्रीकाशी विद्वत् परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर रामचंद्र पांडेय ने कहा कि प्राचीन हस्तलेखों तथा पांडुलिपियों का संरक्षण करना जरूरी है। जब तक ये सामने नहीं आएंगी, तब तक भारतीय ज्ञान परंपरा का सही मूल्यांकन संभव नहीं है।

ये भी रखे विचार
प्रो. नागेंद्र पांडेय, जगद्गुरु मौली सरकार, जनार्दन हरी, महामंडलेश्वर मनमोहन दास राधे-रोध बाबा, जगद्गुरु अविचलदेवाचार्य, सुनील देवधर,गोविंद शर्मा, अशोक तिवारी, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, श्रीमहंत राजेंद्र दास, लेखक और वैज्ञानिक डॉ. मधुसूदन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र राय, साहित्यकार सर्वेश तिवारी, श्रीकाशी विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष नागेंद्र पांडेय, विधायक और आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकैलाशाचार्य, तिर्मठ के प्रधान पुरोहित पं. ऋषि प्रसाद सत्ती, डॉ. हरिशंकर कंसाना आदि ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed