{"_id":"5a92dac64f1c1baa1b8b9686","slug":"ruckus-in-bsp-meeting-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा में घमासान, सामने आया यह कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा में घमासान, सामने आया यह कारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
बसपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में हार मिलने के बाद बसपा फिर से मजबूत होने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। इसके चलते बसपा आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों में जुटी है। पार्टी में पिछले दिनों कुछ बदलाव चलते पार्टी के अंदर ही कुछ कलह चल रही थी। जो कि खुलकर सामने आ गई है।
बनारस में बसपा में नए जिलाध्यक्ष को लेकर घमासान शुरू हो गया है। रविवार को पहड़िया स्थित मंडल कार्यालय पर आयोजित बैठक में जमकर बवाल हुआ।
कोआर्डीनेटर डॉ. रामकुमार कुरील की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में हाथापाई हुई। कुर्सिंयां और ईंट-पत्थर तक फेंके गए। कार्यकर्ता फिर से दीपचंद चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। आधे घंटे से अधिक देर तक चले हंगामे को पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह मामले को शांत कराया। बसपा को पहड़िया स्थित अशोक नगर में पार्टी कार्यालय है।
अभी कुछ दिन पहले बसपा सुप्रीमो ने वाराणसी, इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल के कोआर्डीनेटर पद से बसपा के सांसद मुनकाद अली को हटाने के बाद डॉ. रामकुमार कुरील को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा और आरएसएस के इशारे पर कर रहे हैं काम
bsp
इसके बाद डॉ. रामकुमार कुरील ने जिले स्तर पर फेरबदल शुरू किया था। इसी क्रम में जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी को हटाकर लक्ष्मण राम को अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद से विरोध शुरू हो गया है।
दीपचंद समर्थकों का कहना है कि लक्ष्मण राम चंदौली जिले के हैं। क्या बनारस में पार्टी का कोई कार्यकर्ता इस पद के लायक नहीं है। इसी बात को लेकर बैठक में नोंकझोंक और बहस शुरू हो गई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बसपाईयों ने जमकर बवाल काटा।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम का कहना है कि बैठक में किसी बात को शालीनता से रखा जा सकता है। पार्टी के कुछ लोग भाजपा और आरएसएस के इशारे पर पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं।