फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTO SDM arrived, found flaws

आरटीओ पहुंचे एडीएम, मिली खामियां

Sat, 11 Jun 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 11 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
RTO SDM arrived, found flaws
परिवहन कार्यालय में पत्रावली चेक करते एडीएम फाइनेंस महेंद्र राय ।
डीएम विजय किरण आनंद के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र राय शुक्रवार को संभागीय परिवहन कार्यालय में छापेमारी कर दी। उनके पहुंचते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। दलाल बाउंड्री फांद कर भागने लगे तो कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर पहुंच गए। एडीएम ने करीब पांच घंटे तक अलग-अलग पटल पर जाकर जांच की। बाद में उन्होंने एसडीएम पिंडरा, सीओ बड़ागांव और एसओ बड़ागांव को रोजाना परिवहन कार्यालय की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



डीएम ने करीब सप्ताह भर पूर्व परिवहन कार्यालय का स्टिंग कराया था। इसके बाद का हाल जानने के लिए अमर उजाला ने गुरुवार को परिवहन कार्यालय की हकीकत जानने के लिए लाइव रिपोर्टिंग की थी। बताया था कि अब भी बिना दलालों के वहां कोई काम नहीं होता है। फाइलों के रखरखाव पर भी सवाल खड़ा किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे आरटीओ कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले वह दफ्तर के गलियारों में रखी फाइलों को देखने गए। लाइसेंस, पंजीयन विभाग समेत अन्य पटल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल की सुधा पांडेय ने बताया की 7 मार्च को लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के बावजूद अब तक उन्हें लाइसेंस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने दस बड़े बकायेदारों की सूची तलब की लेकिन एआरटीओ नहीं दे सके। निरीक्षण के दौरान 527 आरसी के कंप्यूटर में शो करने के बावजूद रजिस्टर में केवल 243 आरसी ही अंकित मिलीं, जिस पर उन्होंने पर नाराजगी जताई। उन्होंने हेलमेट         की बिक्री सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed