फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTO give notice to BHU administration for non permitted vehicles in campus

बीएचयू में बिना परमिट चल रही गाड़ियां, आरटीओ ने चीफ प्रॉक्टर को दिया नोटिस

Fri, 25 Jan 2019 11:20 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Fri, 25 Jan 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
RTO give notice to BHU administration for non permitted vehicles in campus
बीएचयू
बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर ऑफिस की पांच गाड़ियां बिना फिटनेस और परमिट के परिसर में दौड़ रही हैं। इसका खुलासा जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद हुई जांच में हुआ है।
विज्ञापन


अब मामला पकड़ में आने के बाद आरटीओ कार्यालय की ओर से चीफ प्रॉक्टर को नोटिस जारी कर तत्काल संबंधित गाड़ियों का फिटनेस, परमिट और टैक्स जमा करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


सीरगोवर्धनपुर निवासी अजीत कुमार ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में बिना फिटनेस, परमिट के गाड़ियों के चलने की शिकायत की थी। इसमें मुख्य परिसर के साथ ही बरकछा स्थित दक्षिणी परिसर में करीब दर्जन भर गाड़ियों के बारे में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक करोड़ रुपये की राजस्व हानि का भी जिक्र किया गया था। इसके बाद मामला आरटीओ कार्यालय पहुंचा। यहां जांच होने के बाद जो तथ्य सामने आया वह बेहद चौंकाने वाला है। जांच में पता चला कि पांच ऐसी गाड़ियां है जिनका कोई परमिट, फिटनेस नहीं है।


विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय, कुलपति-कुलसचिव कार्यालय सहित संस्थानों के निदेशकों, अधिकारियों के लिए अलग-अलग गाड़ियां हैं। इसमें सबसे अधिक गाड़ियां तो चीफ प्रॉक्टर आफिस में ही हैं। इसमें करीब आधा दर्जन चार पहिया वाहनों के साथ ही बसों का संचालन भी चीफ प्रॉक्टर कार्यालय के देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed