फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rte: no name of convent school on rte web portal

आरटीई : कैसे हो कान्वेंट स्कूलों में गरीब बच्चों का दाखिला, पोर्टल पर स्कूलों का नाम ही नहीं

Wed, 15 Mar 2017 07:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 15 Mar 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
rte: no name of convent school on rte web portal
शिक्षा का अधिकार कानून (RTE) के तहत सरकार गरीब बच्चों को अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहती है, परंतु इसमें कई दिक्कते सामने आ रही हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण कई लोग आवदेन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन


15 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है लेकिन आरटीई के पोर्टल पर जिले के कई प्राइवेट स्कूलों के नाम नहीं है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर वाराणसी के सामाजिक संगठनों ने बुधवार को जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी से की।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर बताया कि इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में अभिभावकों को दिक्कतें आ रही हैं। साथ हीं आरटीई के पोर्टल पर जिले के कई प्राइवेट स्कूलों के नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कमियों को दूर करने के साथ ही उन्होंने आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन करने की मांग की। आशा ट्रस्ट और शिक्षा का अधिकार अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई इस समस्या को डीएम योगेश्वर राम ने संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि दाखिले में किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।

उधर बीएसए जयकरन यादव की अनुपस्थिति में जिला शिक्षा समन्वयक जेपी सिंह ने ऑफलाइन आवेदन स्वीकार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 20 मार्च से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर ऑफलाइन आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे।


साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों की सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी। बता दें कि आरटीई के तहत शहर के निजी स्कूलों को 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिला देने का नियम है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed