फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTE: Arbitration continues even after warning and notice

आरटीई : चेतावनी और नोटिस के बाद भी मनमानी जारी

Thu, 30 Sep 2021 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
RTE: Arbitration continues even after warning and notice
तमाम चेतावनी के बाद भी जिले के कई निजी विद्यालयों ने शिक्षा का अधिकार के तहत पंजीकरण नहीं कराया है। ऐसे विद्यालयों को विभाग नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। अगर नए सत्र में भी वह पंजीकरण नहीं कराते है तो उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। पंजीकरण नहीं कराने वाले 249 में से 10-15 बड़े स्कूल हैं। आरटीई के तहत सत्र 2021-22 की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिले के 946 स्कूलों में 8,655 बच्चों का प्रवेश हो चुका है। सत्र 2022-23 के लिए पोर्टल पर पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरटीई के जिला समन्वयक विमल कुमार केशरी ने बताया कि जिले में 249 निजी विद्यालयों को चेतावनी व नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी स्कूलों ने अधिनियम के तहत पंजीकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

आनाकानी कर रहे विद्यालय
आरटीई में दाखिला देने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों की सूची तैयार की जाती है। निजी स्कूल अकसर दाखिला नहीं देते थे और सरकार से लाभ भी ले रहे थे। ऐसे में प्रक्रिया में बदलाव लाया गया। स्कूल को स्वयं आरटीई पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने का नियम लाया गया और फीस देने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन की गई, ताकि पारदर्शिता लाई जा सके। पिछले साल भी विभाग ने पंजीकरण नहीं कराने वाले स्कूलों को कई बार चेतावनी जारी की। हर बाद निजी विद्यालय आनाकानी कर बचते रहे।
विज्ञापन

फिर फंस रहा अल्पसंख्यक का मसला
सत्र 2020 में आरटीई के तहत जिले के कई निजी स्कूलों ने खुद को अल्पसंख्यक बताकर प्रवेश लेने से इनकार कर दिया था। उसके उचित दस्तावेज भी जमा नहीं किए थे। जिस कारण इन स्कूलों की सूची में आए बच्चों को दूसरे स्कूलों में दाखिला देना पड़ा था। अगले वर्ष भी लगता है कि अभिभावकों को यही परेशानी झेलनी पड़ेगी। अभी तक स्कूलों ने शिक्षा विभाग कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed