फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in Varanasi Cargo vehicles will not ply towards Padav and Rajghat for seven hours tomorrow

वाराणसी में रूट डायवर्जन: कल सात घंटे तक पड़ाव और राजघाट की तरफ से नहीं जाएंगे मालवाहक, ये है वजह

Sat, 28 Feb 2026 10:23 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Feb 2026 10:23 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के डोमरी में एक मार्च को होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। इसके अनुसार, कल सात घंटे तक पड़ाव और राजघाट की तरफ से मालवाहक नहीं जाएंगे। 

विज्ञापन
Route diversion in Varanasi Cargo vehicles will not ply towards Padav and Rajghat for seven hours tomorrow
varanasi traffic diversion - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोमरी में पौधरोपण कार्यक्रम में वाहनों के आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। एक मार्च की सुबह 4 बजे से 11 बजे तक सात घंटे राजघाट पुल पर मालवाहकों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। पड़ाव और राजघाट दोनों तरफ से वाहन नहीं आएंगे।
विज्ञापन


एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पड़ाव चौराहे से रामनगर चौराहे की तरफ और टेंगरा मोड़, लंका मैदान, पीएसी तिराहे से पड़ाव चौराहे की तरफ जाने वाले मालवाहक एवं भारी वाहनों का आवागमन सुबह 4 बजे से बंद रहेगा। पड़ाव चौराहे से सूजाबाद व राजघाट की तरफ आने वाले सभी ऑटो व ई-रिक्शा को पड़ाव चौराहे से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: बसपा विधायक के फार्म हाउस और होटल पर आयकर का डेरा, तीसरे दिन भी खंगाले गए रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


राजघाट की तरफ से आने वाले पौधरोपण से संबंधित सभी वाहन गोलगड्डा और राजघाट पुल होते हुए सूजाबाद पुलिस चौकी के सामने से बाएं यू-टर्न लेकर निर्धारित पार्किंग-1, पी-2 और पी-3 में पार्क किए जाएंगे। रामनगर की तरफ से आने वाले पौधरोपण से संबंधित सभी वाहन रामनगर से पड़ाव चौराहे से बाएं मुड़कर सूजाबाद चौकी से दाहिने होकर निर्धारित पी-1, पी-2 और पी-3 पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed