फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway in Varanasi Stations will made on lines of Delhi Metro people register own name by paying fee

Ropeway in Varanasi: दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर होंगे स्टेशन, शुल्क देकर दर्ज करा सकेंगे अपना नाम

Sat, 28 May 2022 10:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 May 2022 10:17 AM IST
सार

दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब कैंट स्टेशन से गिरिजाघर/गोदौलिया तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब कैंट स्टेशन से गिरिजाघर तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
Ropeway in Varanasi Stations will made on lines of Delhi Metro people register own  name by paying  fee
रोपवे (सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलते बनारस की सबसे महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना को दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। रोपवे के स्टेशन को जगह के साथ ही किसी व्यक्ति व संस्था के नाम से जोड़ा जा सकेगा। कार्यदायी संस्था तय होने के बाद उसकी ओर से तैयार डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में यह प्रस्ताव भी होगा।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की तरह ही रोपवे के अंतिम स्टेशन गोदौलिया पर चारों दिशाओं में निकास द्वार बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से बजट आवंटित होने के बाद रोपवे परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कैंट से गोदौलिया के बीच बनने वाली परियोजना में रोपवे का एलाइंमेंट सीधा रखने की योजना है।

विज्ञापन

लक्सा के आगे पहाड़ सी होगी ऊंचाई

गिरिजाघर चौराहे पर बहुमंजिला इमारत के चलते लक्सा स्टेशन से रोपवे को पहाड़ जैसी ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। गिरिजाघर के बाद गोदौलिया के बीच ढलान रहेगा। निविदा के दौरान ही कुछ शर्तों लगाई जाएंगी, जिससे इसमें जन सहभागिता हो। कैंट से साजन तिराहे के बीच रोपवे को वर्ष 2023 में शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच बनने वाले चार स्टेशन को जगह के साथ ही किसी संस्था व व्यक्ति के नाम को शामिल किया जा सकेगा। इसके लिए शुल्क निर्धारित होगा। डीपीआर में जन सहभागिता से जुड़े अन्य सुझाव भी शामिल किए जाएंगे।  कैंट से गोदौलिया के बीच बनने वाली रोपवे परियोजना को नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सर्वे के साथ ही फंडिंग की व्यवस्था की जा रही है। 

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोपवे परियोजना की निविदा प्रक्रिया चल रही है और कई कंपनियों ने इसमें रुचि भी दिखाई है। इसमें स्टेशन में जगह के साथ संस्था व व्यक्ति का नाम नियम शर्तो के साथ जोड़ने का प्रावधान किया जाएगा। इसके साथ ही रोपवे परियोजना को लेकर मंथन किया जा रहा है।

शिफ्ट कराई जाएंगी जमीन के अंदर की जनसुविधाएं

कार्यदायी संस्था तय होने के बाद कैंट से गोदौलिया के बीच जमीन के अंदर की जन सुविधाओं को जरूरत के हिसाब से शिफ्ट कराया जाएगा। इसके लिए विभागों से रिपोर्ट भी मांगी गई है और इस रूट पर सर्वे कराया जाएगा। जिन जगहों पर रोपवे के टॉवर बनाए जाएंगे वहां यह काम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed