फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   robots will perform surgeries first time Purvanchal in 6 departments

Varanasi News: पूर्वांचल में पहली बार रोबोट करेगा 6 विभागों में सर्जरी, SGPGI के बाद BHU में होगी यह सुविधा

Fri, 15 Mar 2024 06:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी विभागों को मिलाकर रोज 100 मरीजों की सर्जरी होती है। कुछ का मामला गंभीर होता है, इसमें समय भी अधिक लगता है। अब रोबोटिक सर्जरी के शुरू होने से चिकित्सकों को भी सहूलियत होगी। तीन दिन पहले ही निदेशक प्रो. एसएन संखवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोबोटिक सर्जरी पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है।

विज्ञापन
robots will perform surgeries first time Purvanchal in 6 departments
रोबोट करेगा सर्जरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में रोबोट की मदद से सर्जरी करने की राह धीरे-धीरे आसान होती जा रही है। कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी समेत छह विभागों में तैयारी चल रही है। विभागाध्यक्षों की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर के बाद अब नए सिरे से स्वास्थ्य मंत्रालय को पूरा प्रोजेक्ट बनाकर भेजने का निर्णय हुआ है। खास बात यह है कि एसजीपीजीआई लखनऊ के बाद आईएमएस बीएचयू इस तरह की सुविधा वाला दूसरा संस्थान होगा।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में सुपरस्पेशियलिटी विभागों को मिलाकर रोज 100 मरीजों की सर्जरी होती है। कुछ का मामला गंभीर होता है, इसमें समय भी अधिक लगता है। अब रोबोटिक सर्जरी के शुरू होने से चिकित्सकों को भी सहूलियत होगी। तीन दिन पहले ही निदेशक प्रो. एसएन संखवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोबोटिक सर्जरी पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है। विभागाध्यक्षों ने इस पहल को न केवल सराहा बल्कि इस दिशा में आगे कार्य शुरू करने पर सहमति भी दी। निदेशक ने प्रस्तावों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन


नए सिरे से बनेगा ऑपरेशन थियेटर
आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि अस्पताल में अभी जो ऑपरेशन थियेटर हैं, उन्हीं में से एक का चयन कर उसे रोबोटिक सर्जरी के मानक के अनुसार नए सिरे से बनवाया जाएगा। विभागाध्यक्षों की बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद अब स्वास्थ्य मंत्रालय को इसे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed