{"_id":"00ad31c4c912ebebdd421b235663acd4","slug":"roadsways-will-run-extra-buses-for-magh-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की रात अब नहीं पडे़गी भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की रात अब नहीं पडे़गी भारी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sat, 10 Jan 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ मेले में इलाहाबाद जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसके लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज ने वाराणसी से इलाहाबाद जाने वाली बसों की संख्या बढ़ा दी है।
अब इलाहाबाद जाने के लिए यात्रियों को वाराणसी में हर पांच मिनट पर बस मिलेगी। अगर रात स्नानाथियों को बस स्टेशन पर गुजारनी पड़ी तो ठंड से बचने के लिए रोडवेज श्रद्धालुओं को कंबल भी उपलब्ध कराएगा।
इलाहाबाद में लगे माघ मेले के मद्देनजर पूरे पूर्वांचल से श्रद्धालु इलाहाबाद पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालु ज्यादातर वाराणसी से होकर ही जाते हैं। उनकी सुविधा के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। रोडवेज बस स्टेशन से शनिवार भोर में तीन बजे से अतिरिक्त बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। देर रात 12 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। किसी वजह से रात में अगर रोडवेज बस स्टेशन पर रुकना हुआ तो श्रद्धालुओं को कंबल भी वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए रोडवेज के काउंटर पर दो सौ रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होगी। कंबल वापस करने के बाद रुपये लौटा दिए जाएंगे। रोडवेज के एआरएम आरसी दूबे ने बताया कि रोडवेज के पास पर्याप्त बसें है। हर पांच मिनट पर बसें चलाई जाएंगी। असुविधा होने पर यात्री रोडवेज इंक्वायरी से संपर्क कर सकते हैं।