वाराणसी: सर्किट हाउस मार्ग पर 25 दिन पहले सड़क उखड़ी, शिवपुर में 30 दिन में दूसरी बार धंसी
वाराणसी में सर्किट हाउस मार्ग पर सीवर कार्य के बाद 25 दिन पहले सड़क उखड़ गई। वहीं शिवपुर में 30 दिन में दूसरी बार धंस गई। हादसे से बचाने के लिए लोगों ने गड्ढे में लाल कपड़ा बांधकर झंडी लगा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में सर्किट हाउस से भोजूबीर जाने वाले मार्ग पर सीवर कार्य के बाद 25 दिन से सड़क उखड़ी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर निगम में लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक निस्तारण नहीं हुआ। हादसे से बचाने के लिए लोगों ने गड्ढे में लाल कपड़ा बांधकर झंडी लगा दी है।
क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरवाने की मांग की है। उधर, शिवपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास बृहस्पतिवार देर रात अचानक सड़क धंस गई। 30 दिन के भीतर यहां दूसरी बार सड़क धंसी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक महीने पहले जब सड़क धंबी थी, गड्ढे में गिट्टी और बालू डालकर उसे भर दिया गया था।
क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई थी। अब एक महीने के भीतर कुछ दूरी पर सड़क दोबारा धंस गई। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण और गड्ढों की मरम्मत में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
जलनिकासी के लिए शिवाजी नगर के लोगों ने नगर निगम से लगाई गुहार
कंदवा स्थित शिवाजी नगर कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। कॉलोनीवासी मांडवी ऋषि जोनल कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने समस्या रखी। अधिकारियों ने 24 घंटे में मलबा गिराकर जलभराव खत्म कराने का आश्वासन दिया गया। काशी नाथ पाण्डेय, राजीव शाही, शशांक तिवारी, सुमन, भरत कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता और पीयूष पांडेय आदि मौजूद रहे।
गुरुधाम कॉलोनी में घुटनों तक पानी
बारिश के बाद गुरुधाम कॉलोनी के राम मंदिर क्षेत्र में सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने और लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय नागरिक रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचेे। करीब आधे घंटे बाद समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर लोग लौट गए।