फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road surface broke up on Varanasi Circuit House route 25 days ago road caved in for second time in 30 days at

वाराणसी: सर्किट हाउस मार्ग पर 25 दिन पहले सड़क उखड़ी, शिवपुर में 30 दिन में दूसरी बार धंसी

Sat, 05 Sep 2026 04:21 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 05 Sep 2026 04:21 PM IST
सार

वाराणसी में सर्किट हाउस मार्ग पर सीवर कार्य के बाद 25 दिन पहले सड़क उखड़ गई। वहीं शिवपुर में 30 दिन में दूसरी बार धंस गई। हादसे से बचाने के लिए लोगों ने गड्ढे में लाल कपड़ा बांधकर झंडी लगा दी है। 

विज्ञापन
Road surface broke up on Varanasi Circuit House route 25 days ago road caved in for  second time in 30 days at
सर्किट हाउस मार्ग पर सड़क उखड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सर्किट हाउस से भोजूबीर जाने वाले मार्ग पर सीवर कार्य के बाद 25  दिन से सड़क उखड़ी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर निगम में लिखित शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक निस्तारण नहीं हुआ। हादसे से बचाने के लिए लोगों ने गड्ढे में लाल कपड़ा बांधकर झंडी लगा दी है। 

विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और गड्ढे को सुरक्षित तरीके से भरवाने की मांग की है। उधर, शिवपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास बृहस्पतिवार देर रात अचानक सड़क धंस गई। 30 दिन के भीतर यहां दूसरी बार सड़क धंसी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक महीने पहले जब सड़क धंबी थी, गड्ढे में गिट्टी और बालू डालकर उसे भर दिया गया था। 
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई थी। अब एक महीने के भीतर कुछ दूरी पर सड़क दोबारा धंस गई। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण और गड्ढों की मरम्मत में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए शिवाजी नगर के लोगों ने नगर निगम से लगाई गुहार 
कंदवा स्थित शिवाजी नगर कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम से जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। कॉलोनीवासी मांडवी ऋषि जोनल कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने समस्या रखी। अधिकारियों ने 24 घंटे में मलबा गिराकर जलभराव खत्म कराने का आश्वासन दिया गया। काशी नाथ पाण्डेय, राजीव शाही, शशांक तिवारी, सुमन, भरत कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता और पीयूष पांडेय आदि मौजूद रहे। 

गुरुधाम कॉलोनी में घुटनों तक पानी 
बारिश के बाद गुरुधाम कॉलोनी के राम मंदिर क्षेत्र में सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने और लंबे समय से सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय नागरिक रविंद्रपुरी स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पहुंचेे। करीब आधे घंटे बाद समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर लोग लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed