फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road repair work stalled

सड़क मरम्मत का काम ठप

Sat, 07 May 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 07 May 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड आग्मेंटेशन योजना (हृदय) के तहत बन रही घंटी मिल रोड का काम अधूरा छोड़ देने से परेशान नागरिक शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। क्षेत्रीय लोगों ने चंदुआ-छित्तूपुर मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। नागरिकों का कहना था कि छह महीने में सड़क मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। गिट्टियां डालकर काम रोक दिया गया है, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


डेढ़ किमी लंबी घंटी मिल रोड़ की मरम्मत का काम दिसंबर में शुरू हुआ था। सड़क बनाने के फेर में नगर निगम ने बिजली विभाग को अंडरग्राउंड केबिल बिछाने से रोक दिया था। छह महीने बीतने के बाद भी नगर निगम न तो सड़क बनवा पाया और न बिजली की केबिल बिछाने दिया। मौके पर पहुंचे सिगरा थाना प्रभारी ने लोगों समझा कर जाम खत्म कराया। प्रदर्शन में कृष्णा श्रीवास्तव, कुमार रमेश, कक्कू पाठक, शिव शंकर, गोपाल मौर्या, गुड्डू भारद्वाज, सोनू मोर्या, कैलाश सोनकर, बाबू सोनकर और राकेश सोनकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन


डाफी स्थित ट्यूबवेल खराब हो जाने से दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान क्षेत्रीय नागरिक शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। नागरिकों ने डाफी ट्यूबवेल पर प्रदर्शन किया और तालाबंदी कर दी। बाद में जल निगम के अवर अभियंता के आश्वासन और शाम को आपूर्ति बहाल होने पर लोग शांत हुए। बुधवार शाम से अशोकपुरम, नैपुरा, सीर और बजरंग नगर कालोनी में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाफी के प्रधानपति अभिषेक पांडेय ने बताया कि अवर अभियंता दीपक पांडेय से मिलकर समस्या बताई गई लेकिन कोई निराकरण नहीं किया गया। प्रधानपति ने लंका थाने में तहरीर भी दी। वहीं, अवर अभियंता का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। आश्वस्त किया गया था कि दो दिन बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी और शुक्रवार की शाम पेयजल चालू कर दी गई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed