फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident on jaunpur varanasi highway Truck rammed into parked truck pickup and bike rider also collided three injure

Road Accident: वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, फिर पिकअप और बाइक सवार भिड़े, तीन घायल

Sun, 10 Jul 2022 04:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 04:20 PM IST
सार

वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर फूलपुर क्षेत्र स्थित रामपुर ओवरब्रिज (हाईवे) के समीप एक खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। उसके बाद पीछे से आ रहा पिकअप व बाइक सवार दंपती भी जा भिड़े। 

विज्ञापन
Road Accident on jaunpur varanasi highway Truck rammed into parked truck pickup and bike rider also collided three injure
दु्र्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर रामपुर ओवरब्रिज के समीप रविवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए। वहीं, पिकअप और ट्रक चालक को भी चोटेें आई। फूलपुर पुलिस ने सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


 फूलपुर थाना अंतर्गत रामपुर ओवरब्रिज (हाईवे) किनारे ट्रक खड़ा था। सुबह के समय अचानक जौनपुर की दिशा से आ रहे आम लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस बीच आम लदे ट्रक के पीछे आ रहे पिकअप वाहन और बाइक सवार दंपती भी टकरा गए। पुलिस के अनुसार जौनपुर से आम लदा ट्रक लेकर चालक पहड़िया मंडी आ रहा था कि अचानक उसे झपकी आ गई।
विज्ञापन


इस बीच किनारे खड़े ट्रक में जाकर भिड़ गया। हादसे में सहारनपुर के फत्तेपुर निवासी ट्रक चालक सोनू (24) घायल हो गया। वहीं, बाइक सवार दंपती बड़ागांव के पुआरी कला निवासी अशोक यादव (33) और पत्नी सुनीता यादव (30) घायल हो गईं। पिकअप चालक को हल्की चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के गौरीश सिंह ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में भर्ती कराया। इस बीच ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed