फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi young man who going to distribute wedding card died

मातम में बदली खुशियां: अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार, मौत से घर में मचा कोहराम

Fri, 02 Jun 2023 11:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 11:39 PM IST
सार

वाराणसी के डंगहरिया गांव में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार की रात दो बाइक की टक्कर में अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Road accident in varanasi young man who going to distribute wedding card died
बाइक हादसे की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के डंगहरिया गांव में नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर शुक्रवार की रात दो बाइक की टक्कर में अपनी शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां मौत की सूचना मिलते ही मातम फैल गया। घर में चीख पुकार की गूंज सुनाई देने लगी।  

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के हरिहरपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह उर्फ विपुल (24) बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त उमेश विश्वकर्मा (27) के साथ अपनी शादी का कार्ड बांटने के लिए कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव जा रहा था। डंगहरिया गांव के समीप एनएच-2 की सर्विस लेन पर सामने से आ रही एक बाइक से अभिषेक की बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन

13 जून को होनी थी शादी

हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवा गांव निवासी विजय (22), शंभू भारती (26) और महाजन (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  वाराणसी में ट्रांसपोर्ट नगर योजना का रास्ता साफ, हाल में जमीन को लेकर हुआ था भारी बवाल

पुलिस की सूचना पर पहुंचे अभिषेक के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी 13 जून को चंदौली जिले के सुभाष नगर में होनी थी। अभिषेक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था और वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रोडवेज बस का ब्रेक फेल, टक्कर से दो घायल

 कैंट रोडवेज से गोरखपुर जा रही बस का ब्रेक शुक्रवार दोपहर पांडेयपुर काली मंदिर के पास फेल हो गया। अनियंत्रित बस ने पीछे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार राजातालाब निवासी ज्योति (24 वर्ष) घायल हो गई, जबकि चालक भोजूबीर निवासी संजय पाठक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजवाया। युवती को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि चालक का इलाज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जनरथ बस को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed