फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi Tractor trolley crushed cyclist child who came out to bring goods driver absconded

Varanasi News: सामान लाने के लिए घर से निकले साइकिल सवार बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, चालक फरार

Sat, 28 May 2022 12:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 May 2022 12:22 PM IST
सार

वाराणसी के कंदवा बाजार में शनिवार सुबह बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली  की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in varanasi Tractor trolley crushed cyclist child who came out to bring goods driver absconded
पीड़ित परिवार के घर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कंदवा बाजार में शनिवार सुबह बालू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली  की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रैक्टर को कब्जे में ले ले लिया। घटना को लेकर परिजन और स्थानीय लोग बेहद आक्रोशित हैं।

विज्ञापन


कंदवा बाजार से सटे अनुसूचित बस्ती निवासी बच्चे लाल का बेटा सिद्धार्थ (10) शनिवार सुबह कुछ सामान लेने के लिए साइकिल से दुकान जा रहा था। कंदवा-खैरा मार्ग पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सिद्धार्थ को कुचल दिया। स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। टायर के नीचे आने के कारण सिद्धार्थ की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बेसुध हो गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी गई। मौके पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस चालक के बारे में पता लगाने में जुटी है। सिद्धार्थ पांच भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। आसपास के लोग सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed