फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in Varanasi Three bike riders hit with standing dumper one died on spot

Varanasi: खड़े डंपर में बाइक सवार तीन युवक भिड़े, एक की मौके पर मौत, दो घायल

Sun, 21 May 2023 06:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 06:43 PM IST
सार

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग क्षेत्र के बनकट गांव के समीप रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी घायल हो गए।

विज्ञापन
Road Accident in Varanasi Three bike riders hit with standing dumper one died on spot
दुर्घटनाग्रस्त बाइक के पास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर बनकट गांव के समीप रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दो साथी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की सूचना से युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


लोहता के बखरियां निवासी राहुल (22) अपने दो दोस्तों ऋषभ (25) और गोविंदा (24) के साथ एक ही बाइक से किसी काम को लेकर चंद्रावती चौबेपुर जा रहा था। उनकी तेजरफ्तार बाइक बनकट गांव के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई।  डंपर चालक गाड़ी के पहिए में हवा भरवा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठे युवक हवा में उछल कर सड़क पर गिरे।
विज्ञापन


बाइक चला रहे राहुल का सिर डंपर की बॉडी से टकराया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवकों को एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां  राहुल को मृत घोषित कर दिया गया।  ऋषभ और गोविंदा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चाची का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, बाइक पर साथ बैठा भतीजा घायल

तीनों दोस्त अपने घर वालों को बिना बताए एक ही बाइक से निकले थे। परिवार के अनुसार ऋषभ जंसा के पास स्थित गांव संजोई के अपने क्लीनिक से घर आया था। किसी को बिना कुछ बताए अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। तीनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed