फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth returning from aunt last rites dies in Road accident in jaunpur nephew injured

Azamgarh: चाची का अंतिम संस्कार कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, बाइक पर साथ बैठा भतीजा घायल

Sun, 21 May 2023 04:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 May 2023 04:35 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के अवदह गांव निवासी अरविंद (48)  चाची के अंतिम संस्कार में अपने भतीजे वीरू के साथ रामघाट जौनपुर गया था। लौटते समय बाइक सवार चाचा-भतीजा अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही अरविंद की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Youth returning from aunt last rites dies in Road accident in jaunpur nephew injured
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर साथ बैठा भतीजा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक रविवार सुबह चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जौनपुर गया था। वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के अवदह गांव निवासी अरविंद (48) के चाची का शनिवार को निधन हो गया था। रविवार सुबह जौनपुर जिले के रामघाट पर अंतिम संस्कार होना था। जिसमें शामिल होने के लिए अरविंद अपने भतीजे वीरू (31) के साथ बाइक से रामघाट जौनपुर गया था।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार समाप्त होने के बाद बाद चाचा-भतीजा बाइक से घर लौट रहे थे। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चाचा अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे शादी की तैयारी में जुटे थे, करीबियों के बयान अदालत में पेश

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। अरविंद दो पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed