{"_id":"618222a89d93ee5d3a72b42e","slug":"road-accident-in-varanasi-on-ring-road-phase-2-driver-killed-in-truck-and-container-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में रिंग रोड फेज-2 पर हादसा: ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में रिंग रोड फेज-2 पर हादसा: ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, चालक की मौत
Wed, 03 Nov 2021 12:14 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:14 PM IST
सार
वाराणसी में रिंग रोड फेज-2 पर टायर लदा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार कंटेनर से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के लोहरापुर गांव के पास रिंग रोड फेज-दो पर बुधवार तड़के ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया गया जिस कारण यह हादसा हुआ। चंदासी से ट्रक पर टायर लाद कर राजातालाब थाना अंतर्गत धढोरपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पांडेय (40) गोरखपुर जा रहा था।
विज्ञापन
लोहता थाना क्षेत्र के लोहरापुर गांव के पास रिंग रोड फेज-2 पर ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार कंटेनर से टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही दिनेश की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर लोहता थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दिवाली पर घर जा रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 19 घायल
विज्ञापन
मृतक के दो बच्चे आर्दश और कुशल हैं। पत्नी श्रवेता पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना पर दिनेश के परिजन कोटवा पुलिस चौकी पर पहुंचे। लोगों में चर्चा रही की छोटी दिवाली के दिन इस हादसे ने मृतक के परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे दिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पढ़ेंः दिवाली से पहले जीवनभर का दर्द: ट्रक से कुचलकर 6 की मौत, दर्दनाक हादसे की गवाह ये तस्वीरें