सड़क हादसे में दो की मौत: वाराणसी में वाहन की टक्कर से पिता की मौत, दो बच्चे घायल, फल विक्रेता पर चढ़ाई बुलेट
वाराणसी मे सोमवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएच-दो पर स्थित विश्वसुंदरी पुल पर सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई। वहीं उसके दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। परिजनों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में लिया।
डेहिया रामनगर निवासी नंदलाल उर्फ नंदू पटेल (37) अपने ससुराल कुरहुआ गांव से लौट रहा था। साथ में उसके दो बच्चे राखी (13) व राज (11) भी बाइक पर सवार थे। विश्वसुंदरी पुल पर किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां नंदलाल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पत्नी आरती और बेटे राहुल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक पेंटर का काम कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था।
बुलेट की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत
जैतपुरा थाना अंतर्गत लेबर चौराहे के संजय नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह बुलट की चपेट में आने से फल विक्रेता की मौत हो गई। लोगों ने बुलेट सवार को पकड़ा और पुलिस को सौंपा। चौकाघाट निवासी सोनू कुमार (35) फल विक्रेता था। सुबह बच्चों को पास में ही स्कूल छोड़ने गया और पैदल ही घर लौट रहा था।
तभी तेज रफ्तार बुलेट सवार ने सोनू को रौंद दी। हादसे में घायल सोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पढ़ेंः प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल