{"_id":"630c5f8c3297aa399222ba0c","slug":"road-accident-on-prayagraj-jaunpur-highway-bike-riding-friends-killed-and-one-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक घायल
Mon, 29 Aug 2022 12:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 29 Aug 2022 12:15 PM IST
सार
प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर रविवार रात टेकारी मोड़ के पास हुए हादसे में बाइक सवार प्रियेश (26) और उसके दोस्त विनोद जायसवाल (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज-जौनपुर हाईवे पर रविवार रात टेकारी मोड़ के पास ट्रेलर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा है। सिकरारा थाना क्षेत्र के देहजुरी गांव निवासी प्रियेश उर्फ लाखा(26) अपने दोस्त गुलजरगंज निवासी विनोद जायसवाल(28) और शेरवा गांव निवासी अजीत यादव(27) अपाचे बाइक से मछलीशहर गए थे।
विज्ञापन
रात में घर लौटते समय समय टेकारी मोड़ के पास एक ट्रेलर की चपेट में आ गए। इस हादसे में लाखा और विनोद की मौत हो गई। वहीं अजीत की हालत गंभीर देख आसपास के लोगों ने पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में मृत लाखा ग्राम प्रधान का भाई था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन