फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in varanasi Bike rider dies after hit by truck in varanasi another injured they returning to Prayagraj after visiting Kashi Vishwanath

हादसाः ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल, काशी विश्वनाथ का दर्शन कर लौट रहे थे प्रयागराज

Sun, 01 Aug 2021 01:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Aug 2021 01:39 AM IST
सार

प्रयागराज के झूंसी स्थित आवास विकास कालोनी सेक्टर नंबर तीन निवासी विशाल कन्नौजिया 35 वर्ष और प्रदीप जायसवाल उर्फ बबलू 26 वर्ष सुबह में बाइक से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन को आए थे। शाम को लौट रहे थे कि भेड़हा बारी के समीप ट्रक की चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
road accident in varanasi Bike rider dies after hit by truck in varanasi another injured they returning to Prayagraj after visiting Kashi Vishwanath
हादसे के बाद का दृश्य। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी के मिर्जामुराद में हाइवे स्थित भेड़हा बारी (रूपापुर) गांव के समीप शनिवार शाम ट्रक के धक्के से प्रयागराज निवासी बाइक सवार विशाल कन्नौजिया 35 वर्ष की मौत हो गई। वहीं साथी प्रदीप जायसवाल उर्फ बबलू 26 वर्ष घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों बाबा विश्वनाथ मंदिर का दर्शन कर प्रयागराज लौट रहे थे।  

विज्ञापन


प्रयागराज के झूंसी स्थित आवास विकास कालोनी सेक्टर नंबर तीन निवासी विशाल कन्नौजिया 35 वर्ष और प्रदीप जायसवाल उर्फ बबलू 26 वर्ष सुबह में बाइक से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन को आए थे। शाम को लौट रहे थे कि भेड़हा बारी के समीप ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


अन्य साथियों ने मिर्जामुराद थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। दोस्तों ने बताया कि अभी कुछ माह पूर्व ही विशाल कन्नौजिया की शादी हुई थी। चश्मा की दुकान चलाता था। अन्य बाइक सवार साथी गगन ने बताया कि चार बाइक से आठ लोग प्रयागराज से सुबह बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर में वाराणसी का युवक नहर में बाइक समेत गिरा

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर स्थित नहर में शुक्रवार की रात में एक बाइक सवार गिर गया। शनिवार की सुबह लोग टहलने के गए तो उसे अचेत पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे निकाल कर जिला अस्पताल भेजवाया।

उसकी शिनाख्त निसार शेख पुत्र बिसिमल्लाह निवासी सबहिपुर जिला वाराणसी के रूप में हुई। होश में आने पर बताया कि वह बाइक से शुक्रवार की रात अपनी ससुराल बीबीपुर हमीद शेख के यहां जा रहा था। रास्ते में अंदाजा न मिलने से बाइक समेत नहर में गिर गया था। संवाद

पिकअप व कार की टक्कर, आठ लोग घायल

road accident in varanasi Bike rider dies after hit by truck in varanasi another injured they returning to Prayagraj after visiting Kashi Vishwanath
कार व पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
पिंडरा बाईपास स्थित चुप्पेपुर पटेल चौराहे के पास शनिवार शाम कार व पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से फूलपुर पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें पांच ही हालत गंभीर बनी हुई है।   

जौनपुर के बोधपुर निवासी तारिक अंसारी, सुनील मौर्र्य, रितिक साहू, साकिब व इजहार कार से लखनियादरी से घर लौट रहे थे। चुप्पेपुर पटेल चौराहा के पास प्रतापगढ़ से कैंट स्टेशन जा रही पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। पिकअप में सवार दस मजदूरों में अकबर शेख, दुलार शेख व असगर शेख निवासी पश्चिम बंगाल को भी गंभीर चोटें आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed