{"_id":"5b81642f42c79246424d680c","slug":"road-accident-in-ballia-two-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 25 Aug 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया में एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी सर्वजीत कुमार (30) अपने पट्टीदार विनोद राम (23) तथा अपने बड़े भाई इंद्रजीत के साले गड़वार थाना क्षेत्र के हथौरी रतसर निवासी अर्जुन राम (29) के साथ जनऊपुर स्थित अपनी ससुराल जा रहा था।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के आसन के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में सर्वजीत, अर्जुन व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने सर्वजीत और अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
सर्वजीत राम दुबई में रहकर फिटर का काम करता था। अभी डेढ़ माह पहले ही वहां से लौटा था। परिजनों की मानें तो वह अपनी छोटी बहन की शादी के सिलसिले में रुका था। राखी को लेकर बहन भी काफी उत्सुक थी। वह बाजार से अपने भाईयों के लिए राखी भी खरीद लाई थी, लेकिन विधाता को शायद उसकी खुशी मंजूर नहीं हुई।
तीन भाईयों में दूसरे नंबर का सर्वजीत अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। शुक्रवार की शाम घर से ससुराल के लिए निकला तो उसे क्या पता था कि अब लौटेगा ही नहीं। घर पर पत्नी आरती के अलावा सभी परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। वहीं सर्वजीत का डेढ़ वर्षीय पुत्र अंकुश पिता की मौत से पूरी तरह अंजान रहा।