फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in azamgarh four people died

आजमगढ़ः दाह संस्कार में जा रही पिकअप पलटी, चार लोगों की मौत, 23 घायल

Sun, 25 Nov 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 25 Nov 2018 10:24 AM IST
Road accident in azamgarh four people died
हादसे में घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पल्थी बाजार स्थित यूनियन बैंक के पास शनिवार को दिन में पौने बारह बजे तेज रफ्तार पिकअप गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 23 घायल हो गए। सभी लोग एक महिला का अंतिम संस्कार करने दुर्वासा धाम जा रहे थे।


दीदारगंज थाने के आमगांव निवासी राममिलन राजभर की मां सावित्री देवी (70) की मौत हो गई थी। सभी लोग अंतिम संस्कार के लिए दुर्वासा धाम पर जा रहे थे। शव ट्राली में रखकर गांव के लोग ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे जबकि 27 लोग पिकअप के ढाले में खड़े होकर जा रहे थे।


ओवरलोड पिकअप तेज गति से जा रही थी। पल्थी बाजार में यूनियन बैंक के पास पहुंची कि गड्ढे में पलट गई। उसकी गति इतनी तेज थी कि तीन बार पलटने के बाद वह पुन: सीधी खड़ी हो गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दीदारगंज थाने के आमगांव निवासी संतोष राजभर (30), पंचम राजभर (60) बरदह थाने के अमनावे गांव निवासी जगदीश राजभर और जौनपुर जिले के शाहगंज थाने के आरंध गांव निवासी सतीश (30) की मौत हो गई। घायलों में 11 का इलाज जिला अस्पताल, पांच लोगों का सीएचसी फूलपुर में और अन्य को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना में घायल

Road accident in azamgarh four people died
घायल - फोटो : amar ujala
लखंदर (55) 
छन्नू (50)
बाबूराम (65) 
गयासूद्दीन (60)
सूबेदार (60)
रामजीयावन (55)
रामलखन (55)
अमरनाथ (50)
अजय सिंह (25)
नंदलाल (63) 
राजदेव (50) 
प्यारेलाल (40) 
राजकुमार (36) 
सूर्यनरायन (42) 
मोतीराम (50) 
गौतम (35) 
बनवारी (56) 
गैत शर्मा (37) 
लालमन (30) 
अवधेश (40) 
हरिराम (60) 
नितेश (20) 
विवेक (25) 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed