{"_id":"5cac2846bdec221444248c02","slug":"road-accident-and-16-injured-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर : अनियंत्रित हो कर पिकप पलटी, बच्चे का मुंडन कराने जा रहे 16 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर : अनियंत्रित हो कर पिकप पलटी, बच्चे का मुंडन कराने जा रहे 16 लोग घायल
Tue, 09 Apr 2019 11:04 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पिकप पलटने से हादसा हो गया। पिकअप बैठे 16 लोग पिकप पलटने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जिले के भांवरकोल थाने के रेवतीपुर निवासी रघुवर राम अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए मंगलवार सुबह मंगला भवानी मंदिर जा रहे थे। एक पिकप में सवार हो कर रघुवर राम के 16 संबंधी मंदिर जा रहे थे। पिकप पखनपुरा गांव के पास पहुंची थी कि तभी सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पिकप अनियंत्रित हो कर पलट गई।
विज्ञापन
पिकअप के चालक समेत सभी सवार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को पिकप से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन